फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Trees are protectors and nurturers of human life: Swami Omanand

मानव जीवन के रक्षक और पोषक हैं वृक्ष-स्वामी ओमानंद

Fri, 02 Jul 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Trees are protectors and nurturers of human life: Swami Omanand
मानव जीवन के रक्षक और पोषक हैं वृक्ष : स्वामी ओमानंद
विज्ञापन

मोरना। भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम, शुकतीर्थ प्रांगण स्थित श्री शुकदेव संस्कृत विद्यालय में भागवत पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद जी महाराज ने डीएफओ सूरज प्रकाश की अध्यक्षता में पीपल का पौधा रोपित कर वन महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्वामी ने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण प्रदूषण के निराकरण का सर्वोत्तम उपाय है। वृक्ष मानव जीवन के लिए भगवान का एक वरदान हैं।

स्वामी ओमानंद ने कहा कि वृक्ष जीवन और जीविका के आधार हैं। वृक्ष प्रकृति के आभूषण तथा प्राणवायु के निर्माता हैं। प्रकृति के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रगट करने का उत्सव है वन महोत्सव। वृक्षों के बिना जीवन की परिकल्पना नहीं कर सकते। वृक्ष सकारात्मक ऊर्जा के जन्मदाता हैं। प्रकृति से छेड़छाड़ और वृक्षों के कटान का परिणाम हैं, यह नई-नई बीमारियां। पर्यावरण की रक्षा के लिए जल, जंगल और जीव का संरक्षण करना सभी का नैतिक दायित्व है। वृक्ष मानव जीवन के रक्षक और पोषक हैं। इस अवसर पर जिला गन्ना अधिकारी राजेश द्विवेदी, पंडित रामगोपाल तिवारी, वन क्षेत्र अधिकारी सिंह राज पुंडीर, ज्योतिष आचार्य रामसनेही महाराज, प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र उप्रैती, कथाव्यास अचल कृष्ण शास्त्री, आशीष माधव शास्त्री, आचार्य अरुण, आचार्य प्रदीप, वन दरोगा सबीह हैदर, प्रधान राजपाल सैनी, अमित पुंडीर, स्वदेशा द्विवेदी, गिरिजा शुक्ला, क्षेत्र के वन कर्मचारी के आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रभागीय निदेशक वन सूरज कुमार ने स्वामी जी को साइकस का पौधा भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed