फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tree fell on cable box, supply stalled for seven hours

केबिल बॅक्से पर गिरा पेड़, सात घंटे ठप रही आपूर्ति

Mon, 18 Jul 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Tree fell on cable box, supply stalled for seven hours
दस बजे रविवार सुबह से शाम पांच बजे तक बंद रही आपूर्ति
विज्ञापन

लोगों के साथ शिविरों में रुके कांवड़ियों ने झेली परेशानियां
संवाद यूज एजेंसी
पुरकाजी। केबल बक्से पर पेड़ गिरने से रविवार को कस्बे की विद्युत आपूर्ति करीब सात घंटे ठप रही। इससे जहां लोगों को दैनिक कार्यों में परेशानियों का सामना करना पड़ा, वहीं शिविरों में रुके कांवड़ियों को भी मुश्किलें हुई।
वन विभाग ने रविवार की सुबह दस बजे बिजलीघर के पास एक पेड़ काटा था। पेड़ कटकर लाइन पर गिर जाने से बिजलीघर का केबल बक्शा क्षतिग्रस्त हो गया। इससे कस्बे की आपूर्ति ठप हो गई। आपूर्ति ठप रहने से लोगों ने दैनिक कार्यों में परेशानियां झेली। पशुओं के लिए चारा नहीं काटा जा सका। कई जगह पेयजल का संकट भी रहा। शिविरों में रुके कांवड़ियों को भी मुश्किलें हुई। शाम करीब पांच बजे आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

एसडीओ विद्युत अजय कुमार ने बताया कि वन विभाग की ओर से काटा जा रहा पेड़ कटकर केबिल बक्से पर गिर जाने से केबिल क्षतिग्रस्त हो गया था। कर्मचारी लगाकर आपूर्ति सुचारु करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed