{"_id":"67253f78bdd88c1bec0d9674","slug":"treatment-will-be-easier-now-ayushman-is-available-for-the-elderly-as-well-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-133116-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: इलाज होगा आसान, अब बुजुर्गों के लिए भी आयुष्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: इलाज होगा आसान, अब बुजुर्गों के लिए भी आयुष्मान
Sat, 02 Nov 2024 02:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 02 Nov 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सरकार ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का दायरा बढ़ा दिया है। जनपद के 70 वर्ष आयु से अधिक के बुजर्गों के आयुष्मान कार्ड बनना प्रारंभ हो गए हैं। योजना के तहत छह लाख से अधिक लोग पहले ही अपना आयुष्मान कार्ड बनवा चुके हैं।
केंद्र सरकार ने 2018 से देश में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लागू की थी। करीब एक वर्ष पहले योजना का दायरा बढ़ाते हुए राशन कार्ड धारक छह सदस्यों वाले परिवार को जन आरोग्य योजना का लाभ देने की घोषणा की गई थी। अब एक बार फिर से आयुष्मान कार्ड धारक लाभार्थियों का दायरा बढ़ाया गया है।
शासन के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग ने 70 वर्ष से अधिक वायु वाले बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाना प्रारंभ कर दिया है। लेकिन पात्रता की श्रेणी में आने वालों की संख्या अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई। पात्रों के आयुष्मान कार्ड जिला एवं महिला अस्पताल सहित प्रत्येक ब्लाॅक स्तरीय सीएचसी पर बनाए जा रहे हैं। उपचार के लिए पैनल में 46 अस्पताल शामिल किये गए हैं। जिनमें 34 निजी और 12 सरकारी हैं।
विज्ञापन
-- 70 वर्ष से अधिक आयु की पात्रता
शुरुआत में योजना लागू करने के साथ ही शासन ने आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए पात्रता की तीन शर्त निर्धारित की थी। पहली शर्त में 2011 का आर्थिक, सामाजिक और जातीय आधार के सर्वेक्षण को आधार माना था। अब दायरे में 70 वर्ष आयु से अधिक के लोगों को लाया गया है।
-- कार्ड बनाने मेंं तीसरा, उपचार दिलाने में पांचवां स्थान
जनपद में अब तक 6.37412 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बना दिए गए हैं। कार्ड बनाने के मामले में प्रदेश में जनपद का तीसरा स्थान है। जबकि जनपद के 72988 लोग योजना का लाभ अर्जित करते हुए अपना उपचार करा चुके हैं। उपचार कराने के मामले में जनपद का प्रदेश भर में पांचवां स्थान है। लाभार्थियों के उपचार के सापेक्ष अस्पतालों को 87.29 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है।
- बढ़ेंगे पैनल के अस्पताल, बन रहे आयुष्मान कार्ड
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार का कहना है कि जनपद में 70 वर्ष आयु से अधिक के लोगों के आयुष्मान कार्ड बनना प्रारंभ हो गए हैं। फिलहाल पैनल में शामिल अस्पतालों की संख्या 46 है। शासन के आदेश पर इनमें वृद्धि की जाएगी।