फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Treatment of 545 animals in the health fair organized in Kachauli

कछौली में आयोजित आरोग्य मेले में 545 पशुओं का उपचार

Fri, 07 Jan 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Treatment of 545 animals in the health fair organized in Kachauli
चरथावल के कछौली में पशु आरोग्य मेले में मौजूद अतिथि एवं पशुपालक - फोटो : MUZAFFARNAGAR
कछौली में आयोजित आरोग्य मेले में 545 पशुओं का उपचार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। चरथावल के ग्राम कच्छोली में पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर मेला का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर और ग्राम प्रधान तीर्थपाल ने किया। गो पूजन के बाद चिकित्सकों की टीम ने गांव एवं आसपास गांवों के पशुओं का चेकअप कर उपचार किया। निशुल्क दवाएं वितरित की गई। कैंप में 545 पशुओं का चेकअप किया गया।

बृहस्पतिवार को कछौली गांव में पशुपालक गोष्ठी में पशु चिकित्साधीक्षक चरथावल डा. अमरदीप सिंह ने पशुपालन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। राष्ट्रीय गोकुल मिशन अंतर्गत पशुपालक के द्वार पर निशुल्क कृत्रिम गर्भाधान, किसान क्रेडिट कार्ड (पशुपालन घटक), राष्ट्रीय पशुधन बीमा अंतर्गत अनुदान पर पशुधन बीमा, माननीय मुख्यमंत्री निराश्रित गोवंश सुपुर्दगी योजना संबंधी, पशुधन टीकाकरण संबंधी विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। टीम द्वारा मेले में लाए गए पशुओं की जांच के बाद निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। बांझपन पशुओं की उपचार किया। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमरदीप सिंह, पशु चिकित्सा बहेड़ी डॉ. हर्षवर्धन सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी बिरालसी डॉ. विपिन तोमर आदि का सहयोग रहा।

चरथावल के कछौली में पशु आरोग्य मेले में मौजूद अतिथि एवं पशुपालक

चरथावल के कछौली में पशु आरोग्य मेले में मौजूद अतिथि एवं पशुपालक- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed