फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Nominations for the INSPIRE Award-MANAK scheme will now be accepted until October 10.

Muzaffarnagar News: इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में अब 10 अक्तूबर तक होंगे नामांकन

Fri, 18 Sep 2026 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Nominations for the INSPIRE Award-MANAK scheme will now be accepted until October 10.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत विद्यार्थियों के ऑनलाइन नामांकन की तिथि बढ़ा दी गई है। अब माध्यमिक और बेसिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं का नामांकन 10 अक्तूबर तक कराया जा सकेगा। पहले नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर निर्धारित थी।
जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक विकास शर्मा ने बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार की इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत विद्यार्थियों के विज्ञान एवं नवाचार संबंधी विचारों को प्रोत्साहित किया जाता है।
विज्ञापन

इस योजना के तहत जिले से 1300 से अधिक आवेदन हो चुके हैं। पिछले वर्ष तीन हजार आवेदन हुए थे। तिथि बढ़ जाने से लक्ष्य को हासिल करना संभव होगा। योजना में विद्यालयों को विद्यार्थियों का ऑनलाइन नामांकन कराने के लिए डीआईओएस कार्यालय से निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed