फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Treasury and registration offices to remain open on Sunday

Muzaffarnagar News: रविवार को खुले रहे कोषागार और निबंधन कार्यालय

Mon, 31 Mar 2025 02:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Treasury and registration offices to remain open on Sunday
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। अवकाश होने के बावजूद रविवार को कोषागार, बैंक और निबंधन कार्यालय खुले रहे। डीएम के आदेश पर दोनों विभागों में दिन भर सामान्य दिनों की भांति कामकाज हुआ। निबंधन विभाग में बैनामे जारी रहे, जबकि कोषागार में लेनदेन का लेखा-जोखा तैयार किया गया। ईद उल फितर के मौके पर अवकाश होने के बावजूद सोमवार को भी दोनों विभाग में कार्य होगा।
वित्तीय वर्ष 2024-25 की समाप्ति का समय आ गया है। सहायक कोषाधिकारी श्रुति गुप्ता ने बताया कि डीएम की ओर से 17 मार्च को आदेश जारी किया गया था, जिसमें अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार के निर्देशों का हवाला देते हुए 30 और 31 मार्च को कोषागार और सरकारी लेनदेन करने वाले बैंक शाखाओं को खोले जाने के लिए निर्देशित किया गया था।
विज्ञापन

बताया कि 30 मार्च को रविवार व 31 मार्च को ईद उल फितर का त्योहार होने के कारण क्रमश: साप्ताहिक और सार्वजनिक अवकाश है। चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 समाप्ति की ओर है, जिस कारण रविवार को लेनदेन होना स्वभाविक है। इसलिए शासकीय कार्य करने वाले समस्त बैंक शाखाओं और कोषागार को खोला गया है। उन्होंने बताया कि डीएम के आदेश पर कोषागार में अवकाश के बावजूद सामान्य दिनों की भांति कामकाज जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed