{"_id":"6877f491bce2ce9f450b65c4","slug":"transporter-accuses-finance-company-employees-of-robbery-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-150138-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: ट्रांसपोर्टर ने फाइनेंस कंपनी कर्मचारियों पर लगाया लूट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: ट्रांसपोर्टर ने फाइनेंस कंपनी कर्मचारियों पर लगाया लूट का आरोप
Thu, 17 Jul 2025 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। फाइनेंस कंपनी कर्मचारियों पर एक ट्रक मालिक ने ट्रक व हजारों रुपये लूटने का आरोप लगाया हैै। शिकायत के बाद भी पुलिस ने जब कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित ने कोर्ट का सहारा लेकर नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
भोपा के गांव गादला निवासी देवरंजन त्यागी ने मुकदमा दर्ज कराया कि उसने पांच ट्रक जानसठ रोड स्थित चौला मंडलम फाइनेंस कंपनी से लोन पर लिए थे। सभी ट्रकों के पचास प्रतिशत कर्ज पूर्व में अदा कर दी थी। चार वर्ष से 95 प्रतिशत किश्त अदा कर चुका है।
अभी सात लाख रुपये बकाया है। यह रुपये वह समय सीमा में अदा कर देता। 14 नवंबर 2024 को उसका ट्रक माल लेकर बुलंदशहर जा रहा था। रास्ते में उसके ट्रक को फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों अतुल शर्मा, हरभजन सिंह, अनुज चौधरी व लोकेश कुमार ने लूट लिया। चालक विपिन ठाकुर से 15 हजार रुपये भी लूट लिए।
विज्ञापन
नौ अप्रैल 2025 को एसएसपी से शिकायत करने पर भी कार्रवाई नही हुई। इसी के चलते कोर्ट का सहारा लेना पड़ा। सीओ नई मंडी रुपाली रॉय ने बताया कि कोर्ट के आदेश का पालन कर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू की गई है।