फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Transport Corporation lost three lakhs

तीन घंटे तक थमे रहे रोडवेज बसों के पहिये

Thu, 12 Dec 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Transport Corporation lost three lakhs
रामपुर तिराहा पर चक्काजाम के चलते परेशान यात्री। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बस के लिए भटकते रहे यात्री
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाकियू द्वारा नेशनल हाईवे समेत जिले भर की मुख्य सड़कों चक्का जाम किए जाने के कारण रोडवेज की बसें तीन घंटे तक नहीं चली। जो जहां थी, उसे वहीं पर रोक दिया गया। डिपो पर भी दर्जनों बसें खड़ी रहीं। बसों के लिए यात्री भटकते रहे। तीन घंटे तक बसों का संचालन ठप रहने से डिपो को करीब तीन लाख रुपये राजस्व की हानि हुई। दोपहर में ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ रही।
भाकियू ने बुधवार को सुबह 11 बजे से चक्का जाम की घोषणा की हुई थी। नेशनल हाईवे पर नावला कोठी, जड़ौदा, रामपुर तिराहा, भूराहेड़ी चेक पोस्ट के अलावा बिजनौर, सहारनपुर, बड़ौत, शामली, मेरठ-करनाल मार्ग पर किसानों ने जाम लगाया था। यह जाम 11 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक रहा। इस अवधि में रोडवेज की बसें नहीं चली। जो बस जहां थी, उसे वहां पर रोक दिया गया। डिपो पर भी करीब तीन दर्जन बसें खड़ी रहीं। बसों का संचालन तीन घंटे तक ठप रहने से यात्री रोडवेज बस स्टैंड, महावीर चौक, वहलना चौक पर भटकते रहे। दो बजे के बाद बसों का संचालन सुचारु हुआ। एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि तीन घंटे तक बस नहीं चलने से निगम को करीब तीन लाख रुपये के राजस्व की हानि हुई है।
विज्ञापन

शांति पूर्वक रहा भाकियू का जाम
मुजफ्फरनगर। गन्ना मूल्य वृद्धि की मांग को लेकर सड़कों पर उतर कर आंदोलन कर रहे भाकियू कार्यकर्ताओं और किसानों ने बुधवार को आंदोलन शांति पूर्वक किया। कई स्थानों पर सांकेतिक जाम लगाया। एंबुलेंस, स्कूली बसों और दोपहिया वाहनों को नहीं रोका गया। उन्हें जाने दिया गया। इतना ही नहीं, जाम में फंसे काफी लोगों ने जब बताया कि उन्हें फ्लाइट पकड़नी है तो आंदोलनकारियों ने उन्हें भी जाने दिया। एसपी सिटी सतपाल आंतिल ने बताया कि भाकियू का आंदोलन पूर्णतया शांतिपूर्वक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed