फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Transfer of funds of ATS Commando Training Center to Police Housing Corporation: Brijesh Singh

एटीएस कमांडो ट्रेनिंग सेंटर की धनराशि पुलिस आवास निगम को ट्रांसफर : बृजेश सिंह

Mon, 25 Jul 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Transfer of funds of ATS Commando Training Center to Police Housing Corporation: Brijesh Singh
देवबंद। लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने कहा कि देवबंद में बनने वाले एटीएस कमांडो ट्रेनिंग सेंटर की धनराशि पुलिस आवास निगम को ट्रांसफर हो चुकी है। बरसात के तुरंत बाद इसका निर्माण कार्य आरंभ करा दिया जाएगा। करीब डेढ़ साल के भीतर ट्रेनिंग सेंटर बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

रविवार की रात्रि शिक्षक नगर में त्यागी सभा द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने कहा कि प्रदेश के हर जिले से लोक निर्माण विभाग की एक कार्य योजना हमने मंगाई है। जनप्रतिनिधियों के माध्यम से उस कार्य योजना को तैयार कराकर प्रदेश के प्रत्येक जनपद के अंदर हम विकास की गंगा को बहाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि यह वही उत्तर प्रदेश है जिसे 2017 से पहले बीमार राज्य कहा जाता था, लेकिन आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। प्रदेश में एक्सप्रेस वे का जाल बिछाया जा रहा है। प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति पहले से कहीं बेहतर हुई है, क्योंकि आज रात के 12 बजे भी मां-बहनें गहनों से लदी हुई सुरक्षित अपने घर लौट आती हैं। हम ऐसे प्रदेश के लिए काम कर रहे हैं। इस दौरान त्यागी समाज के लोगों ने राज्यमंत्री को पगड़ी पहनाकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। अध्यक्षता अधिवक्ता जनार्दन दास त्यागी व संचालन अमरीश त्यागी ने किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजय त्यागी, यशवीर त्यागी, अध्यक्ष विनय त्यागी, मनोज त्यागी, अरुण त्यागी, प्रमोद त्यागी, विपिन त्यागी, अभिषेक त्यागी, मनीष त्यागी व राजीव त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed