यूपी: सिस्टम का गजब हाल, बैंक में फर्जी खाता खोल किया करोड़ों का लेनदेन, पता चलने पर पीड़िता के उड़े होश
Muzaffarnagar News : बैंक में फर्जी खाता खोलकर करोड़ों रुपये का लेनदेन किया गया। वहीं, पता चलने पर पीड़िता के होश उड़ गए। अब एसएसपी के आदेश पर यह एक्शन हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में सिविल लाइन थाने में एक छात्रा के पेन कार्ड बनवाने के लिए दिए कागजात पर फर्जी तरीके से बैंक में खाता खोल कर करोड़ों का लेन-देन करने पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
थाना पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सिविल लाइन निवासी चानुल त्यागी ने एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। कहा कि वह वर्तमान में नौकरी कर रही है। वर्ष 2007 में शिक्षण कार्य करने के दौरान उसने पेन कार्ड बनवाने के लिए आयकर का काम करने वाले सुधीर व शलभ कुमार को हाई स्कूल की मार्कशीट व अन्य कागजात दिए थे। लगभग तीन माह पहले आयकर विभाग से उनके पास 27 लाख रुपये का नोटिस आया।
वहीं, पता करने पर जानकारी मिली कि मर्केन्टाइल्स कोऑपरेटिव बैंक में उनके नाम से खाता खुला हुआ है और खाते से करोड़ों का लेन-देन किया गया है।
यह भी पढ़ें: शामली: STF ने कैराना में डाला डेरा, आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश, तीन महिलाओं से किया था दुष्कर्म
उन्होंने बैंक से जानकारी मांगी तो कर्मचारी पंकज ने आनाकानी की। पुलिस बुलाने की धमकी पर उन्हें चार दिन बाद आने को कहकर भेज दिया गया। जब वह बाद में बैंक पहुंची तो वहां पर शलभ बैठा हुआ था और बैंक कर्मचारी ने दोनों को बैठकर बातचीत करने को कहा। खाते की डिटेल्स से जानकारी मिली कि सुधीर के परिचय पर उनका खाता खुला था। गूगल सर्च करने पर उसके खाते से शलभ और सुधीर के परिवार की कंपनियों के नाम से करोड़ों का लेन-देन होने की जानकारी मिली। इसके बाद एसएसपी से शिकायत की गई।
यह भी पढ़ें: यूपी: तन पर वर्दी पर मन खुश नहीं, दरोगा ने इस्तीफे में लिखी ऐसी बात, हर कोई हैरान, खूब चर्चा में है मामला
एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने कहा कि सुधीर और शलभ के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है।