फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Trains will run in a month on the double track between Muzaffarnagar-Deoband

मुजफ्फरनगर-देवबंद के बीच डबल ट्रैक पर एक माह में दौडेग़ी ट्रेन

Wed, 08 Jan 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Trains will run in a month on the double track between Muzaffarnagar-Deoband
रेलवे स्टेशन के टिकटघर का निरीक्षण करते डीआरएम एससी जैन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर-देवबंद के बीच डबल ट्रैक पर एक माह में दौड़ेंगी ट्रेन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। उत्तर रेलवे के डीआरएम एससी जैन ने कहा कि एक माह में मुजफ्फरनगर से देवबंद तक रेलवे लाइन दोहरीकरण का काम पूरा हो जाएगा। फरवरी के लास्ट तक दोनों ट्रैक पर ट्रेन दौड़ने लगेगी। इसके बाद देवबंद से टपरी तक का दोहरीकरण का काम होगा। ऐसा होने पर दिल्ली से वाया मेरठ होते हुए सहारनपुर तक डबल लाइन हो जाएगी। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर का स्टेशन आधुनिक तकनीक से बन कर हाईटेक स्टेशन होगा।
उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल रेल प्रबंधक एससी जैन ने मंगलवार को पहले दिल्ली-शामली-टपरी रेलवे लाइन के प्रस्तावित विद्युतीकरण कार्य के लिए निरीक्षण किया। इसके बाद टपरी से लेकर मुजफ्फरनगर तक देवबंद, रोहाना, बामनहेड़ी और मुजफ्फरनगर स्टेशनों पर रेलवे लाइन दोहरीकरण का भी निरीक्षण किया। स्पेशल ट्रेन से शाम चार बजे यहां पहुंचे डीआरएम जैन ने निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग का निरीक्षण किया। माल गोदाम, पार्किंग, आरक्षण विंडो, टिकटघर आदि का निरीक्षण किया। आरक्षण विंडो और टिकटघर के बीच पार्टिशन किए जाने पर यात्रियों को हो रही परेशानी पर नाराजगी जताई। इस दौरान उन्होंने रेलवे अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पत्रकारों से वार्ता करते हुए डीआरएम जैन ने कहा कि रेलवे लाइन दोहरीकरण का काम देखा और यहां स्टेशन के निर्माण के बारे में भी जानकारी ली। बताया कि देवबंद तक रेलवे लाइन दोहरीकरण काम अगले माह तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद देवबंद से टपरी तक दोहरीकरण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर स्टेशन आधुनिक स्टेशन होगा। इस दौरान सीनियर डीसीएम रविंद्र चौधरी, डीईएन रश्मि सिंह समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

माल बामनहेड़ी स्टेशन पर उतरेगा, पार्किंग भी हटेगी
मुजफ्फरनगर। डीआरएम एससी जैन से स्थानीय गुड्स व्यापारी मिले और उन्हें अपनी समस्या बताई। कहा कि यहां सीमेंट, नमक, खाद आदि रैक उतरने से यहां से ट्रकों से माल बाहर नहीं जाता, क्योंकि दिन में नो एंट्री होती है। ऐसे में उनके गुड्स रेक का बामनहेड़ी स्टेशन पर उतारा जाए। जिस पर डीआरएम ने सहमति जताई। साथ ही कहा कि स्टेशन से पार्किंग भी कमल सिनेमा के सामने जाएगी। उनसे मिलने वालों में सुनील सिंघल, प्रवीण शर्मा, जुुगनू भाटिया, रविंद्र चौधरी, सत्यवेश्वर तोमर आदि शामिल रहे।

रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते डीआरएम एससी जैन।

रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते डीआरएम एससी जैन।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed