{"_id":"644eb15140828426dc07c9a5","slug":"training-given-to-1508-employees-muzaffarnagar-news-c-14-1-207409-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: 1508 कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: 1508 कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण
विज्ञापन
एसडी पब्लिक स्कूल में मतदान प्रशिक्षण में मतदानकर्मीयो को मतपेटी की जानकारी देते मास्टर ट्
- एसडी पब्लिक स्कूल में मास्टर ट्रेनर ने दी ट्रेनिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। निकाय चुनाव को लेकर पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण दिया गया। 377 पोलिंग पार्टियों के 1508 कर्मचारी प्रशिक्षण में शामिल हुए। प्रत्येक कमरे में दो मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण में शामिल रहे। चुनाव ड्यूटी में लगे 1600 कर्मचारियों को दो दिन पहले प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
चार मई को होने वाले निकाय चुनाव को लेकर एसडी पब्लिक स्कूल में 377 पाटियों को एक साथ प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण दो पाली में हुआ। पहली पाली में साढे नौ बजे से साढे ग्यारह बजे तक और दूसरी पाली में डेढ़ से साढे़ तीन बजे तक प्रशिक्षण दिया गया। पहली पाली में 200 पोलिंग पार्टी शामिल हुई। दूसरी पाली में 177 को प्रशिक्षण दिया गया। प्रत्येक कमरे में प्रशिक्षण के लिए दो-दो मास्टर ट्रेनर लगाए गए। कर्मचारियों को प्रशिक्षण में बताया गया कि बूथ पर पहुंचकर उन्हें क्या तैयारी करनी है। चुनाव पारदर्शी बनाए रखने के लिए क्या सावधानी बरतनी है। बस्ता मिलने के बाद कागजों को किस प्रकार भरना है। प्रशिक्षण को लेकर सुबह से ही एसडी पब्लिक स्कूल में कर्मचारी एकत्र होना प्रारंभ हो गए थे। प्रशिक्षण के चलते एसडी पब्लिक स्कूल के मार्ग पर काफी भीड़ रही। पूरा मैदान कर्मचारियों के वाहन से भरा रहा। सीडीओ संदीप भागिया, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल सिंह ने प्रशिक्षण की पूरी व्यवस्था को देखा।
जिले में 389 डाकमत पड़े
निकाय चुनाव में ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों एसडी पब्लिक स्कूल में पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान किया। इनमें मुजफ्फरगनर नगर पालिका के लिए कुल 269, पुरकाजी के लिए छह ने मतदान किया। चरथावल में 10, जानसठ में 15, खतौली में 33, मीरापुर में 13, भौकरहेडी में 11, बुढाना में 17, शाहपुर में आठ, सिसौली में सात कर्मचारियों ने मतदान किया। 28 को हुए मतदान में 162 और 30 अप्रैल के मतदान में 227 ने वोट डाले।