{"_id":"6727ac674287cfc52f0528a6","slug":"traffic-will-be-facilitated-by-the-construction-of-a-roundabout-road-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-133247-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: चक्कर वाली सड़क के निर्माण से सुगम होगा आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: चक्कर वाली सड़क के निर्माण से सुगम होगा आवागमन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सरवट को रुड़की चुंगी से जोड़ रही चक्कर वाली सड़ का निर्माण कराया जाएगा। सड़क निर्माण से शहर के एक भाग से दूसरे भाग तक आवागमन सुगम हो जाएगा। सड़क निर्माण के लिए पालिका ने छह करोड़ का व्ययानुमान तैयार किया है। सड़क के साथ ही दोनों और सीसी नालियों का भी निर्माण होगा।
सरवट के नगर पालिका क्षेत्र में शामिल होने के बाद लोगों को विकास की आस जगी है। नगर सृजन योजना के तहत सीमा विस्तार में शामिल क्षेत्र में विकास का खाका खींचा जा रहा है। इनके अलावा भी नगर पालिका कई निर्माण और विकास कार्य अलग-अलग मद से कराने जा रही है।
मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत नगर पालिका ने सरवट और मदीना चौक को रुड़की रोड से जोड़ने वाली चक्कर वाली सड़क के निर्माण की योजना बनाई है। लगभग 725 मीटर लंबी सड़क निर्माण के लिए छह करोड़ का खर्च आएगा। सड़क निर्माण के साथ-साथ दोनों ओर नालियां भी बनवाई जाएंगी।