फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Traders will oppose tax hike together

टैक्स बढ़ोतरी का मिलकर विरोध करेंगे व्यापारी

Sun, 09 Feb 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Traders will oppose tax hike together
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका द्वारा बढ़ाई गई टैक्स दरों का व्यापारियों ने विरोध किया। उन्होंने व्यापारी संयुक्त व्यापार संघ के साथ मिलकर टैक्स बढ़ोतरी का विरोध करेंगे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश रेडीमेड वस्त्र व्यापार एसोसिएशन के बैनर तले शनिवार को सदर बाजार में हुई बैठक में ओमप्रकाश बजाज ने कहा कि टैक्स फिक्स है और हर दो वर्ष बाद दस प्रतिशत या 20 प्रतिशत बढ़ाया जा सकता है। हाउस टैक्स और वाटर टैक्स दुकान खोलने या न खोलने, मकान में रहने या न रहने दोनों स्थितियों में ही देेना होगा। पवन छाबड़ा ने कहा कि यह जबराना टैक्स है। सदर बाजार व्यापार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजेंद्र गोयल ने कहा कि यह टैक्स पुराने टैक्स के मुकाबले करीब 34 गुना है। आवासीय दर भी पांच गुना कर दी गई है। बैठक में मोलाहेड़ी बाजार से अशोक छाबड़ा, एसडी मार्केट से अनिल नामदेव, हाजी अहसान, राजकुमार, दिनेश भगत, नीरज बंसल, जुगल किशोर सिंह, सत्यपाल सिंह, मोहनपाल प्रजापति, वेदप्रकाश शर्मा, मन्नूलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed