फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Traders support vegetable and fruit vendors

व्यापारियों का सब्जी व फल विक्रेताओं को समर्थन

Wed, 08 Jun 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Traders support vegetable and fruit vendors
व्यापारियों का सब्जी व फल विक्रेताओं को समर्थन
विज्ञापन

जानसठ। फल और सब्जी विक्रेताओं ने नगर पंचायत और सरकार के खिलाफ तीसरे दिन भी धरना प्रदर्शन किया। विक्रेता अपने पुराने स्थान पर ही फल व सब्जियों को बेचने की मांग पर अड़े हैं। उधर, व्यापारियों ने भी धरने पर पहुंच कर सब्जी व फल विक्रेताओं को समर्थन दिया।
अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत नगर पंचायत प्रशासन ने कस्बे के अंदर जाने वाले मुख्य मार्ग से कुछ फल व सब्जी विक्रेताओं को हटा दिया था। नगर पंचायत ने इनके लिए अन्य स्थान निर्धारित किया था। उन्होंने नगर पंचायत से मांग की है कि उन्हें उनके पहले वाले स्थान पर ही काम करने दिया जाए।
विज्ञापन

बुधवार को व्यापारी सरदार अजीत सिंह और अन्य ने धरनास्थल पर पहुंच कर अपना समर्थन दिया। व्यापारियों का कहना है कि सब्जी व फल विक्रेताओं की मांग जायज है। व्यापारी भी उनकी मांग का समर्थन करते हैं। धरना प्रदर्शन करने वालों में अंकित, गुड्डू, पिंकू, इरशाद, कुलदीप, पंकज, मोहित, नरेंद्र सिंह, फुरकान, दानिश, अफजल आदि विक्रेता शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed