फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Traders spoiled for asking to close the road, gave suggestion

रास्ता बंद करने को कहने पर बिगड़े व्यापारी, दिया सुझाव

Sun, 29 May 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Traders spoiled for asking to close the road, gave suggestion
मुजफ्फरनगर। देर शाम शुक्रवार को व्यापारियों व यातायात पुलिस अधिकारियों में तेग बहादुर मार्केट के सामने झांसी की रानी के पास वाला रास्ता पुन: बंद करने को कहने पर विवाद हो गया। व्यापारियों ने ऐसा न करने के लिए कहते हुए सुझाव दिया है। एसपी यातायात ने अधिकारियों से वार्ता कर निर्णय लेने को कहा है।
विज्ञापन

एसडी मार्केट के सामने शहर के झांसी रानी के पास तेज बहादुर मार्केट से शिव चौक जाने वाले रास्ते को लेकर लंबे समय से व्यापारियों व यातायात पुलिस में विवाद बना चला आ रहा था। लगभग पच्चीस दिन पहले जद्दोजहद के बाद यह रास्ता दोपहिया वाहन के लिए खोला गया था। उस समय यातायात पुलिस अधिकारियों ने इस व्यवस्था को ट्रायल के रुप में देखने की बात कही थी। लेकिन रास्ता खुलने से दोपहिया वाहनों के चालकों व दुकानदारों को इसका लाभ मिला था। मगर एक बार फिर से इस रास्ते को बंद करने की बात यातायात पुलिस अधिकारियों द्वारा कही जाने लगी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को इसी बात पर देर शाम व्यापारियों व एसपी यातायात कुलदीप सिंह में वार्ता हुई तो मामला बिगड़ गया। व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल व राकेश त्यागी ने कहा कि यह रास्ता एक दोपहिया वाहन के लिए खोलने से राहगीरों व दुकानदारों को लाभ हुआ था। दुकानों पर ग्राहक आराम से पहुंचने लगे थे। यदि रास्ता दोबारा बंद किया जाता है, तो इससे काफी नुकसान होगा। व्यापारियों ने सुझाव दिया है कि इस रास्ते को शाम पांच बजे तक खोले रखा जाए। इसके बाद पांच से आठ बजे तक बंद कर दें। उधर, एसपी यातायात कुलदीप सिंह का कहना था कि वह इसके लिए एसएसपी से बात करेंगे। इसके बाद ही निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed