फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Traders said, fraud could be the reason behind Harvinder's suicide

Muzaffarnagar News: व्यापारी बोले, धोखाधड़ी हो सकती है हरविंद्र की आत्महत्या का कारण

Sun, 01 Dec 2024 10:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Traders said, fraud could be the reason behind Harvinder's suicide
मुजफ्फरनगर। नगर की इंद्रा कालोनी निवासी हरविंद्र सिंह उर्फ हन्नी अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी मौत का कारण अभी सामने नहीं आया है। फिर भी व्यापारियों का मानना है कि उसकेे साथ किसी ने धोखाधड़ी की है। मृतक का परिवार शोक में है।
विज्ञापन


थाना सिविल लाइन क्षेत्र की कॉलोनी निवासी युवक फैक्टरी का मालिक था। उप्र उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश मंत्री सरदार बलवेंद्र सिंह उसके चाचा हैं। दोनों का परिवार एक ही मकान में रहता है। युवक ने अपने घर के निचले हिस्से में अपना कार्यालय बनाया हुआ है।
विज्ञापन

रात में वह घर पहुंचा। पहले तो घर के बाहर खड़े होकर मोबाइल पर बात कर रहा था। बाद में अंदर कार खड़ी करने के बाद अपने कार्यालय में चला गया। उसकी पत्नी भी पहुंची थी। इसके कुछ देर बाद युवक ने कनपटी पर पिस्टल से गोली मार ली थी। थाना पुलिस ने बताया कि मृतक के चाचा ने प्रार्थनापत्र देकर बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का हैं। मामले की जांच कर ली जाए। सुबह के समय नदी रोड श्मशान घाट में शव का अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें क्षेत्र के राजनीतिक, सामाजिक, व्यापारी संगठन के पदाधिकारी व मौजूद रहे। पुलिस ने युवक का पिस्टल व मोबाइल कब्जे में लिया है। मोबाइल कॉल की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यवाहक सीओ सिटी राजू कुमार साव ने बताया कि मौत का कारण अभी सामने नहीं आया है। युवक के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। घटना के समय मृतक की पत्नी भी मौजूद रही थी। सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ली है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed