{"_id":"684ac714a78e49aa390d9033","slug":"traders-protest-postponed-after-talks-with-sdm-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1035-147727-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: एसडीएम से वार्ता पर स्थगित हुआ व्यापारियों का धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: एसडीएम से वार्ता पर स्थगित हुआ व्यापारियों का धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। कस्बे के बीच कांधला रोड पर छोटे बाजार के सामने बने डिवाइडर पर रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर व्यापारियों ने 12 जून को धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी गई थी। एसडीएम से हुई वार्ता के बाद व्यापारियों ने धरना-प्रदर्शन स्थगित करने की घोषणा की है।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शनिवार 7 जून को उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर छोटे बाजार के सामने बने डिवाइडर के बंद रास्ते को खुलवाने की मांग की थी। व्यापारियों ने एसडीएम को बताया था कि रास्ता बंद होने के कारण छोटे बाजार में ग्राहकों की संख्या घटती जा रही है।
दुकानदारों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। व्यापारियों ने चेतावनी देते हुए कहा था कि समस्या का समाधान न होने पर वे 12 जून को धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
व्यापारी नेता राजेश संगल ने बताया कि जनपद में मुख्यमंत्री के प्रोग्राम के कारण उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका। उप जिलाधिकारी से वार्ता के बाद व्यापारियों ने 12 जून का धरना-प्रदर्शन स्थगित कर दिया।