फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Traders opposed counting of votes at Naveen Mandi site

Muzaffarnagar News: व्यापारियों ने नवीन मंडी स्थल पर मतगणना का विरोध किया

Thu, 13 Apr 2023 07:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 07:10 PM IST
विज्ञापन
Traders opposed counting of votes at Naveen Mandi site
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नवीन मंडी स्थल पर व्यापारियों की बैठक में मंडी में मतगणना कराए जाने का विरोध किया गया। अधिकारियों से मतगणना स्थल बदलने की मांग की।
व्यापारी नेता राजेंद्र सिंघल ने कहा कि लगभग 20 वर्षों से हमारे प्रतिष्ठानों का अधिग्रहण होता है, जो कि अनुचित है। कृष्ण चंद्र मुन्दडा ने कहा की प्रशासनिक अधिकारियों पर जो नक्शा शुरू से बना हुआ है, वही दुकानें अधिकृत की जाती है। सतेंद्र मान ने कहा कि हर बार कुछ ही दुकानों को अधिग्रहित किया जाना न्याय संगत नहीं है। व्यापार संघ अध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि प्रशासन की मजबूरी है कि मतगणना मंडी स्थल पर करानी है तो रोटेशन वाइज की जाएं। व्यापारी सिटी मजिस्ट्रेट विजय कश्यप से मिले। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि समस्या के निदान पर उच्चाधिकारियों से चर्चा करेंगे। असीम गोयल, विकास जैन, मोहित मंगल, रविंद्र कुमार, सचिन कुमार, मनोहर लाल अरोड़ा, रुचि गुप्ता, अंकित संगल, सुशील मित्तल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed