फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Traders Conference

मंडलीय व्यापारी सम्मेलन आठ जनवरी को, दो केंद्रीय मंत्री लेंगे भाग     

Sat, 07 Jan 2017 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 07 Jan 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
Traders Conference
व्यापारियों से बात करते भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी के बाद व्यापारियों की समस्याओं के निदान के लिए बीजेपी प्रदेश में 15 मंडलीय सम्मेलन आयोजित कर रही है। आठ जनवरी को होने वाले व्यापारी सम्मेलन में यहां केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल और लघु उद्योग मंत्री कलराज मिश्रा भाग लेंगे। बीजेपी नेताओं ने तैयारियों के सिलसिले में चार स्थानों पर बैठक ली।  
विज्ञापन

    
एसडी मार्केट में व्यापारियों की बैठक में विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों की समस्या का निदान करने में बीजेपी सबसे आगे रहती है। व्यापारियों की समस्याओं के निदान के लिए ही आठ जनवरी को मंडलीय व्यापारी सम्मेलन हो रहा है। इस सम्मेलन में दो केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा और पीयूष गोयल भाग ले रहे हैं। उद्यमी एवं भाजपा नेता कुशपुरी ने कहा कि नोटबंदी के बाद से व्यापारियों के सामने कुछ समस्याएं आई हैं।
विज्ञापन


इन्हीं समस्याओं का निदान करने के लिए बीजेपी प्रदेश में व्यापारियों के 15 मंडलीय सम्मेलन आयोजित कर रही है। पहला मंडलीय सम्मेलन मुजफ्फरनगर में आठ जनवरी को होगा। व्यापारी अपनी समस्या रखने के लिए अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में पहुंचे। इस अवसर पर विपुल भटनागर, त्रिलोचन सिंह गंभीर, यशपाल मल्होत्रा, चुन्नीलाल सुनेजा, कुलभूषण बजाज आदि ने विचार रखे। बीजेपी नेताओं ने नईमंडी की बिंदल मार्केट, रुड़की रोड और सदर बाजार में भी व्यापारियों के साथ बैठक की।     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed