{"_id":"175f6828b6fdefcc934f376fbbea9067","slug":"traders-became-victims-of-jaharkhurani-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरखुरानी के शिकार बने व्यापारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरखुरानी के शिकार बने व्यापारी
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 20 Dec 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में जहरखुरानी गिरोह ने होलसेल व्यापारियों को नशीली चीज खिलाकर उनके लाखों रुपयों पर हाथ साफ कर दिया। बिजनौर के धामपुर निवासी दोनों व्यापारियों को बेहोशी की हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। परिजन और पुलिस दोनों के होश में आने का इंतजार कर रहे हैं।
बिजनौर के धामपुर निवासी गर्म कपड़ों के होलसेल व्यापारी जमील और रमजानी व्यापार के लिए कपड़े लेने शनिवार को हरियाणा के पानीपत जा रहे थे। सुबह दोनों बिजनौर से बस में मुजफ्फरनगर के लिए चले। मुजफ्फरनगर से इन्हें पानीपत के लिए बस पकड़नी थी।
दोनों बस में रास्ते में ही कहीं बेहोश हो गए। शहर में बस अड्डे पर सभी सवारियों के उतर जाने पर दोनों बस में बेहोश मिले। बस के चालक और परिचालक ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुलिस ने जमील के पास से मिले फोन से उसके घर पर सूचना दी। शाम के समय दोनों के परिजन जिला चिकित्सालय पहुंचे।