{"_id":"645b7f1b80365e4d17054c9c","slug":"tractor-trolley-overturned-woman-died-after-being-buried-under-sugarcane-muzaffarnagar-news-c-14-1-216695-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, गन्ने के नीचे दबने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, गन्ने के नीचे दबने से महिला की मौत
विज्ञापन
गांव ढिंढावली में हुआ हादसा, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
तितावी। गांव ढिंढावली में गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में ट्रॉली के ऊपर बैठी महिला की गन्ने के नीचे दबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया। गमगीन माहौल में मृतका का अंतिम संस्कार किया गया।
ढिंढावली निवासी मनीष अपने पिता रामकुमार और माता रीता को लेकर खेत में ट्रैक्टर ट्रॉली से गन्ने लेने गया था। गन्ना लादकर गांव के निकट पहुंचा तो अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली एक खेत में पलट गई। हादसे में ट्रॉली के ऊपर बैठी रीता गन्ने के नीचे दब गई। शोर सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके की और दौड़े। मशक्कत के बाद रीता को गन्ने के नीचे से निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। महिला की मौत से परिवार में गम का माहौल बन गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया।