{"_id":"6732448a85a225164a0dc13c","slug":"tractor-trolley-driver-beaten-to-death-with-sticks-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-133770-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: ट्रैक्टर-ट्राॅला चालक की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: ट्रैक्टर-ट्राॅला चालक की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या
विज्ञापन
रोहाना कलां/मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के गांव होशियारपुर में रेलवे पुल के पास साइड देने को लेकर हुए विवाद में हमलावरों ने ट्रैक्टर-ट्राॅला चालक नवीन (25) की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। दो नामजद समेत छह हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
सहारनपुर के थाना बड़गांव के गांव सिसौनी निवासी नवीन दो साल से चरथावल के गांव सैदपुर कलां में अपनी बुआ के घर रह रहा था। सोमवार को वह बुआ के बेटे देवाशीष के साथ गन्ना क्रय केंद्र से देवबंद चीनी मिल में ट्रैक्टर-ट्रॉला से गन्ना सप्लाई कर लौट रहा था। बहेड़ी आखलौर कट के पास ट्रैक्टर-ट्राॅले से साइड देने को लेकर शहर कोतवाली के गांव आखलौर निवासी बाइक सवार सगे भाई सहदेव और जय कुमार के साथ उनका विवाद हो गया। मौके पर कुछ लोगों ने बीच बचाव करा दिया।
इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉला चालक सैदपुर कलां की और जाने लगे। आरोप है कि होशियारपुर में रेलवे पुल के पास बाइक सवार दोनों भाई अपने तीन चार साथियों के दोबारा पहुंचे और नवीन और देवाशीष को घेर लिया। हमलावरों ने नवीन पर लात-घूसों व लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमले में वह बेहोश होकर गिर गया, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। देवाशीष ने राहगीर सैदपुर कलां निवासी राजवीर व ललित की मदद से घायल को सरकारी अस्पताल चरथावल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
चरथावल पुलिस ने यह जानकारी शहर कोतवाली पुलिस को दी। इसके बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि आरोपी सगे भाई और चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।