फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tractor Tiranga Yatra taken out in honor of soldiers

Muzaffarnagar News: सैनिकों के सम्मान में निकाली ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा

Mon, 12 May 2025 02:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Tractor Tiranga Yatra taken out in honor of soldiers
-यात्रा में बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टरों के साथ शामिल हुए
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। भाजपा किसान मोर्चा की ओर से नगर में सैनिकों के सम्मान में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टरों के साथ शामिल हुए।
भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजू अहलावत के साथ गांव भैंसी में भाजपा कार्यकर्ता एवं किसान एकत्र हुए। सैनिकों के सम्मान में भैंसी से ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया। तिरंगा यात्रा गंगनहर पुल, फुलत अड्डा, इंदिरा मूर्ति, बड़ा बाजार, घंटाघर, जानसठ तिराहा, कीर्ति स्तंभ, रोडवेज बस अड्डा होते हुए कृषि उत्पादन मंडी समिति पहुंच कर संपन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टरों के साथ शामिल हुए। यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं एवं किसानों ने देश भक्ति, सैनिकों के सम्मान में नारे लगाए। इस दौरान कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा में क्षेत्रीय मंत्री तेजा गुर्जर, गौरव तोमर, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू अहलावत, राहुल चौहान, विनीत ठाकुर, तरुण त्यागी, भाजपा नगराध्यक्ष प्रवीण ठकराल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed