मुजफ्फरनगर। भाकियू टिकैत की जिला स्तरीय बैठक में किसानों के मुद्दों पर चर्चा की गई। तय किया गया कि 26 जनवरी को जिला मुख्यालय के अलावा ब्लॉक स्तर पर ट्रैक्टर मार्च का आयोजन किया जाएगा। 17 फरवरी को नवीन मंडी स्थल पर किसानों की महापंचायत होगी। जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने कहा कि किसान अपने हकों के लिए संघर्ष करेंगे।मंगलवार को महावीर चौक स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में प्रयागराज के राष्ट्रीय चिंतन शिविर में लिए गए फैसलों से अवगत कराया गया। किसानों को संगठन की सदस्यता दिलाई गई।भाकियू जिलाध्यक्ष ने कहा कि 17 फरवरी को होने वाली महापंचायत ऐतिहासिक होगी। बाहर से आने वाले सभी किसानों के लिए उचित प्रबंध जिले के किसान करेंगे।
जिले के नौ ब्लॉक में प्रत्येक कसबे में ट्रैक्टर मार्च निकालकर गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। जिला मीडिया प्रभारी चौधरी शक्ति सिंह ने बताया कि 28 जनवरी से जिला स्तर पर प्रत्येक ब्लॉक में जिलाध्यक्ष पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। अध्यक्षता भारतवीर आर्य और संचालन चौधरी शक्ति सिंह ने किया। इस मौके पर नरेश पुंडीर, योगेश बालियान, संजय त्यागी, गुलबहार राव, अंकित मलिक, मान सिंह मलिक, सरदार अमीर सिंह, देव अहलावत मौजूद रहे।