फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tractor driver dies as speeding truck hits vehicle near Harsholi police post in Muzaffarnagar

Muzaffarnagar: तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर में मारी जोरदार टक्कर, चालक की मौके पर मौत, परिजनों में कोहराम

Wed, 22 Oct 2025 12:00 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 22 Oct 2025 12:00 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र में हरसोली पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर मौत हो गई। ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Tractor driver dies as speeding truck hits vehicle near Harsholi police post in Muzaffarnagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के शाहपुर में मंगलवार देर रात शाहपुर थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हरसोली पुलिस चौकी के पास एक ट्रक ने आगे चल रहे ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

फुगाना थाना क्षेत्र के गांव खरड़ निवासी 30 वर्षीय भानी ट्रैक्टर में सरिया लादकर मुजफ्फरनगर की ओर जा रहा था। जब वह हरसोली पुलिस चौकी के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर पलट गया और चालक नीचे गिरकर उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

घटना की सूचना पर शाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना पुलिस का कहना है कि हादसे की तहरीर अभी प्राप्त नहीं हुई है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed