फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Took class of secretary for not giving ration distribution records

राशन वितरण अभिलेख न देने पर सचिव को लताड़

Thu, 27 May 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Took class of secretary for not giving ration distribution records
राशन वितरण अभिलेख नहीं देने पर सचिव की क्लास ली
विज्ञापन

रोहाना (मुजफ्फरनगर)। गांव रोहाना कलां में बृहस्पतिवार को विधायक प्रमोद ऊटवाल व एडीएम प्रशासन ने राशन वितरण व कोविड वैक्सीनेशन का निरीक्षण किया। राशन वितरण से संबंधित अभिलेख नहीं देने पर ग्राम सचिव की क्लास लगाई गई।

पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊटवाल और एडीएम प्रशासन अमित सिंह सबसे पहले गांव रोहाना कलां में राशन वितरण की दुकान पर पहुंचे। यहां मौजूद उपभोक्ताओं ने अनियमितताएं बताईं, जिस पर विधायक व एडीएम ने ग्राम सचिव से राशन वितरण से संबंधित अभिलेख मांगे। ग्राम सचिव ये अभिलेख उपलब्ध कराने के साथ ही वितरण से संबंधित शिकायतों की भी जानकारी देने से चूक गए। इससे नाराज विधायक व एडीएम ने ग्राम सचिव को जमकर लताड़ लगाते हुए पूर्ति निरीक्षक को अभिलेख और राशन वितरण से संबंधित ई-पॉश मशीन उपलब्ध कराने और वितरण की जांच करने के निर्देश दिए। इसके बाद विधायक व एडीएम गांव के प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए कोविड टीकाकरण केंद्र पर पहुंचे। वहां उन्होंने टीकाकरण कर रहे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से जानकारी ली तो बताया गया कि सुबह से अब तक गांव के कुल 70 लोगों ने केंद्र पर पहुंचकर वैक्सीन लगवाई है। इस दौरान भाजपा नेता शिवांग त्यागी, मोंटी वाल्मीकि व गौरव आदि मौजूद रहे। उधर, कोविड वैक्सीनेशन के सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए विनोद कुमार सिंह ने गांव रोहाना में कोविड सेंटर पर पहुंचकर क्षेत्र के गांच रोहाना, बहेड़ी, बेगमपुर, मलीरा, सादपुर, बड़कली, आखलोर आदि गांवों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से गांव की जानकारी ली। किसी भी तरह की बीमारी की आशंका पर तत्काल अफसरों को सूचना देने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed