फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   took a pledge to save the environment

Muzaffarnagar News: पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया

Thu, 02 Feb 2023 04:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 04:58 PM IST
विज्ञापन
took a pledge to save the environment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोरना। शुकतीर्थ के गंगा खादर में विश्व आर्द्रता दिवस पर भाजपा नेताओं ने सोलानी और गंगा के संगम पर पक्षियों के कलरव को सुना। पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया।
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि नदियों के तटों पर फैली जैव विविधता को सुरक्षित रखने के उपायों को लेकर गम्भीर होना होगा। पक्षियों की प्रजातियों को सुरक्षित रखने के लिए नदियों का संरक्षण आवश्यक है। आने वाली पीढि़यों को पक्षियों की सभी प्रजातियों के दर्शन कराने के लिए उनके आवास सुरक्षित करने होंगे।
विज्ञापन

बैराज के हैदरपुर वेट लैंड से लेकर शुकतीर्थ क्षेत्र में नदी तटों पर पक्षियों की संख्या बढ़ाने को कार्य योजना बनाई जाएगी। इसके लिए जन सहयोग की आवश्यकता होगी। भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष चौधरी ब्रजवीर सिंह, इंटर काॅलेज भोकरहेड़ी के प्रबंधक डॉ. करणवीर सिंह, सुमित सहरावत, बीरसिंह, प्रदीप निर्वाल, हर्ष बालियान और देवेंद्र आर्य, मनोज कुमार, विजय राठी, संजय कोरी, महिपाल राठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed