फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Took a loan of Rs 13.85 lakh in someone else's name using fake documents

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - फर्जी कागजात से दूसरे के नाम पर 13.85 लाख का ऋण लिया

Tue, 06 Feb 2024 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 06 Feb 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Took a loan of Rs 13.85 lakh in someone else's name using fake documents
- एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। अज्ञात शातिर ने फर्जी आधार व पेन कार्ड व पता भी गलत दर्शाते हुए एक व्यक्ति के नाम से 13 लाख 85 हजार 650 रुपये का कार लोन ले लिया। एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
थाना सिविल लाइन में मल्हूपुरा निवासी गुफरान ने मुकदमा दर्ज कराया कि उन्होंने कभी भी कोर्ट रोड स्थित एक्सिस बैंक की शाखा से 13 लाख 85 हजार 650 रुपये का कार के लिए लोन नहीं लिया, लेकिन बैंक ने उन्हें किश्त जमा कराने के लिए फोन किया तब बैंक व कार एजेंसी से उन्हें पता चला कि किसी ने उनके नाम से फर्जी आधार व पैन कार्ड व पता लिखा कर बैंक से कार पर ऋण लिया है। ऐसा बैंक की मिलीभगत से किया गया था।
विज्ञापन

गाड़ी का रजिस्ट्रेशन भी देहरादून एआरटीओ कार्यालय से कराया गया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह मल्हूपुरा में रहते हैं, लेकिन ऋण कराने वाले ने उनका पता भी गलत तरीके से अंबा विहार गली नंबर दो लिखाया है। बैंक इस ऋण की वसूली पीड़ित से करना चाहता है। उसने एसएसपी को शिकायती पत्र दिया था। एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed