फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Took a loan of lakhs on the farmer's land by fraud

फर्जीवाड़ा कर किसान के भूमि पर लाखों का लोन लिया

Wed, 12 Oct 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Took a loan of lakhs on the farmer's land by fraud
पीड़ित ने एसएसपी के शिकायत कर मामले की जांच कराने की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। फर्जीवाड़ा कर किसान की भूमि पर 10 लाख 74 हजार रुपये का लोन ले लिया गया। पीड़ित ने एसएसपी के शिकायत कर मामले की जांच कराने की मांग की है।
बिजनौर जिले के गांव गंज निवासी सुरेंद्र कुमार पुत्र घासीराम ने एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया उसकी मौजा खड़क वेली परगना संभलहेड़ा तहसील जानसठ में खेती की जमीन है। उसकी भूमि पर बैंक के जरिए फर्जीवाड़ा कर 10 लाख रुपये, बीना रानी के नाम पर 74 हजार रुपये का लोन 18 अप्रैल 2022 को लोन होना दिखाया गया है। जब इसके बारे में शाखा प्रबंधक से पूछताछ की गई तो उन्होंने फाइल निकलवा कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। अधिक पूछताछ करने के बाद बैंक कर्मचारी की ओर से उसके खाते में 29 अगस्त 2022 को पैसे जमा कर दिए गए और खाते को ऋण मुक्त दर्शा दिया गया। तहसील से भी उसकी कृषि की भूमि की फर्द पर आ रहे कृषि ऋण को 31 अगस्त 2022 को हटवा दिया गया।
विज्ञापन

उसने कई बार शाखा प्रबंधक और फील्ड ऑफिसर से लोन के बारे में जानकारी लेनी चाही तो मना कर दिया गया। उसने फर्जी ऋण की जांच कराने की मांग की है। उधर, किसान के साथ हुए फर्जीवाड़े की जांच जानसठ सीओ शकील अहमद भी कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक से कोई भी ऋण नहीं हुआ है। बैंक से कोई भी ऋण होता है तो उसकी पूरी फाइल तैयार की जाती है। फर्जी तरीके से कोई भी ऋण नहीं होता है। किसान के खाते पर गलत तरीके से कृषि ऋण की एंट्री आ गई थी, जो हटवा दी गई है। - सौरभ कुमार, शाखा प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed