{"_id":"614783a38ebc3ed52b6bfa91","slug":"toll-free-to-solve-problems-muzaffarnagar-news-mrt5569888116","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं के निराकरण के लिए टोल फ्री कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं के निराकरण के लिए टोल फ्री कराया
विज्ञापन
छपार टोल फ्री कर बैठे भाकियू अम्बावता के कार्यकर्ता
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समस्याओं के निराकरण के लिए टोल फ्री कराया
छपार (मुजफ्फरनगर)। भाकियू अंबावता गुट के कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर रविवार दोपहर में दिल्ली-दून हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए टोल को फ्री करा दिया।
संगठन के जिलाध्यक्ष शाह आलम व ब्लॉक अध्यक्ष सालिम त्यागी ने कृषि कानूनों को वापस करने के साथ ही बकाया गन्ना भुगतान किए जाने, हाईवे की बंद लाइटें तत्काल प्रभाव से ठीक कराए जाने समेत अन्य मांगे पूरी करने की मांग को लेकर नारेबाजी की। टोल फ्री कराए जाने की सूचना पर इंस्पेक्टर प्रेमप्रकाश शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और टोल चालू कराने का प्रयास किया, लेकिन भाकियू अंबावता कार्यकर्ताओं ने इससे इंकार कर दिया। करीब दो घंटे बाद संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल अंबावता और मीरापुर विधायक अवतार सिंह भड़ाना अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जिसके बाद पांच सूत्री ज्ञापन वहां मौजूद इंस्पेक्टर को सौंपा गया। इसके बाद ही टोल प्लाजा को फिर से शुरू किया जा सका। बाद में सभी कार्यकर्ता रुड़की में होने वाली किसान पंचायत में शामिल होने के लिए रवाना हो गए। भाकियू अंबावता के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष अनिल नांदल उर्फ बबलू, उवैश, अमित कुमार, जियाउल हक, सोनू मुखिया, कप्तान सिंह, शहजाद, सुफियान त्यागी, केपी त्यागी, जान मोहम्मद, सुल्तान और सलमान आदि मौजूद रहे।

छपार टोल पर प्रभारी निरीक्षक को ज्ञापन देते भाकियू अम्बावता के जिलाध्यक्ष मौ0शाह आलम- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन