फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Told the volunteers the importance of discipline in life

Muzaffarnagar News: स्वयंसेवकों को जीवन में अनुशासन का महत्व बताया

Wed, 19 Feb 2025 02:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Told the volunteers the importance of discipline in life
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुढ़ाना। डीएवी डिग्री कॉलेज बुढ़ाना की राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई के विशेष शिविर में स्वयंसेवकों को जीवन में अनुशासन का महत्व बताया।
क्षेत्र के गांव कुरालसी में विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ़ प्रदीप कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। कार्यक्रम अधिकारी जोनी कुमार ने स्वयंसेवकाें को जीवन में अनुशासन का महत्व बताया। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय सेवा के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। इसके अलावा स्वयंसेवकों को कौशल विकास के बारे में जानकारी दी गई। बताया कि कौशल विकास से एक व्यक्ति को विशेष क्षेत्र में प्रशिक्षित किया जा सकता है। इस मौके पर पिछले वर्ष के स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में कला विभाग की निधि स्वामी व छात्रा प्राची, नेहा, आरजू, वंशिका, गौरव, तरुण व विश्वास जोशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed