{"_id":"647b4b55fb5de4a59f005b01","slug":"told-the-nuances-of-nature-illustration-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1002-1237-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: प्रकृति चित्रण की बारीकियां बताईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: प्रकृति चित्रण की बारीकियां बताईं
विज्ञापन
-राजकीय संग्रहालय में कला कार्यशाला का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी लखनऊ की ओर से संचालित 20 दिवसीय चित्रकला प्रशिक्षण शिविर में तीसरे दिन प्रकृति चित्रण की बारीकियां समझाई गईं। संस्कार भारती मेरठ प्रांत के चित्रकला विद्या प्रमुख प्रवीण कुमार सैनी ने जल रंग के माध्यम से कई दृश्य बनाकर दिखाए।
चित्रकला शिविर में वक्ताओं ने बताया कि जिस दृश्य या मकान, नदी पर्वत अन्य वस्तु को बनाना है, उसका अध्ययन कर लें और देखें उस पर कैसे प्रकाश तथा छाया पड़ रही है, उसका अनुपात क्या है। केके इंटर कॉलेज बघरा के कला प्रवक्ता अशोक कुमार ने मानव चेहरे की विभिन्न मुद्राएं बनाकर दिखाई। सागर कल्याण ने जल रंग में विभिन्न प्रकार के भू-दृश्य, पर्वतीय दृश्य का रेखांकन, जल रंग करना सिखाया।
संयोजक अनिल कुमार ने बताया कि सोमवार को पर्यावरण दिवस के अवसर पर कला प्रतियोगिता कराई जाएगी। उन्होंने बताया विद्यार्थियों में सीखने के प्रति बहुत उत्साह है। इसमें विभिन्न विद्यालयों से कला के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं।