फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Told the context of the marriage of Shri Krishna-Rukmani

Muzaffarnagar News: श्रीकृष्ण-रुक्मणी के विवाह का प्रसंग सुनाया

Thu, 11 May 2023 08:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 08:36 PM IST
विज्ञापन
Told the context of the marriage of Shri Krishna-Rukmani
श्री श्यामा श्याम मंदिर में भागवत कथा का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। श्री श्यामा श्याम मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा में पंडित गोविंद ब्रजवासी ने श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण भगवान विष्णु और रुक्मणी लक्ष्मी का अवतार है।
कथा व्यास ने कहा कि रुक्मणी विदर्भ देश के राजा भीष्मक की पुत्री थी। रुक्मणी ने जब देवर्षि नारद के मुख से श्रीकृष्ण के रूप, सौंदर्य एवं गुणों की प्रशंसा सुनी तो उसने मन ही मन श्रीकृष्ण से विवाह करने का निश्चय किया। रुक्मणी का बड़ा भाई रुक्मी श्रीकृष्ण से शत्रुता रखता था और अपनी बहन का विवाह शिशुपाल से कराना चाहता था। रुक्मणी को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने एक संदेशवाहक से श्रीकृष्ण के पास अपना परिणय संदेश भिजवाया।
विज्ञापन

तब श्रीकृष्ण विदर्भ देश की नगरी कुंडीनपुर पहुंचे और बारात लेकर आए शिशुपाल व उसके मित्र राजाओं शाल्व, जरासंध, दंतवक्त्र, विदुरथ और पौंडरक को युद्ध में परास्त करके रुक्मणी का उनकी इच्छा से साथ लाए। वे द्वारिकापुरी आ ही रहे थे कि उनका मार्ग रुक्मणी के भाई रुक्मी ने रोक लिया और श्री कृष्ण को युद्ध के लिए ललकारा। तब युद्ध में श्रीकृष्ण व बलराम ने रुक्मी को परास्त किया। कथा में अनिल शर्मा, मनोज गोयल, सुशील अग्रवाल, भोला, अंकुर सिंघल, शैंकी शर्मा, योगेश शर्मा, चंद्रकेश शर्मा, कपिल शर्मा, रामकुमार राठी, संजीव गौतम, हरीश गोयल, ललित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed