फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Today Bhakiyu will celebrate Betrayal Day against the government

सरकार के खिलाफ आज भाकियू मनाएगी विश्वासघात दिवस

Sun, 30 Jan 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Today Bhakiyu will celebrate Betrayal Day against the government
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन और संयुक्त किसान मोर्चा सरकार के खिलाफ सोमवार को विश्वासघात दिवस मनाएंगे। प्रत्येक तहसील पर प्रदर्शन करेंगे। एमएसपी पर गारंटी कानून नहीं बनाए जाने और विभिन्न मुद्दों को लेकर किसान नेताओं ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन

भाकियू के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि किसान आंदोलन खत्म करने के दौरान केंद्र सरकार ने किसानों से कई वादे किए थे। समिति बनाकर किसानों से बातचीत करनी थी, लेकिन इस पर अभी तक सरकार की ओर से कोई पहल नहीं की गई। आंदोलन खत्म होने के बाद सरकार ने किसानों से जो वायदे किए थे, उनमें किसी भी बात पर सरकार टिकी नहीं है।
विज्ञापन

इसके विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा और भाकियू संयुक्त रूप से देशभर में प्रत्येक तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। किसान सरकार से अपना हक मांगेंगे। जिले की बुढ़ाना, सदर, जानसठ और खतौली तहसील में भाकियू कार्यकर्ता सोमवार को प्रदर्शन कर सरकार से एमएसपी पर गारंटी कानून लागू करने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed