फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tobacco harmful to life: Aggarwal

तंबाकू जीवन के लिए हानिकारक: अग्रवाल

Wed, 30 Dec 2020 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
Tobacco harmful to life: Aggarwal
तंबाकू जीवन के लिए हानिकारक: अग्रवाल
विज्ञापन

मुजप्फरनगर। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम में जिला मानसिक स्वास्थ्य इकाई ने कूकड़ा ब्लॉक के एएनएमटीसी सभागार में कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया।

सहारनपुर से आए जिला मानसिक स्वास्थ्य इकाई के डिस्ट्रिक्ट कंसलटेंट मुदस्सर अली तथा साइकेट्रिक सोशल वर्कर डॉ मनोज कुमार ने प्रशिक्षण दिया। मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ एसके अग्रवाल ने तंबाकू के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि समाज में तम्बाकू का सेवन पुरुषों के साथ महिलाओं द्वारा भी बहुत अधिक मात्रा में किया जा रहा है। इसके परिणाम बहुत ही गंभीर हैं, तम्बाकू का धुआं लोगों के लिए हानिकारक है। उन्होंने बताया कि तंबाकू नियंत्रण कानून के तहत सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने, खुलेआम तंबाकू से संबंधित सामग्री बेचने पर कार्रवाई की जाती है। इसके तहत 200 रुपए से दस हजार रुपए तक जुर्माना और पांच साल की कैद सजा तक का प्रावधान है। डिस्ट्रिक्ट कंसलटेंट मुदस्सर अली तथा जिला मानसिक स्वास्थ्य इकाई के पीएसडब्ल्यू डॉ मनोज कुमार ने कहा कि जिले में सभी कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसरों को स्कूल कालेज और सार्वजनिक स्थलों पर दीवार लेखन, स्लोगन के माध्यम से छात्र-छात्राओं तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं को तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed