फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   To go from Muzaffarnagar to Ayodhya, you will have to pay Rs 976.

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - अयोध्या जाने के लिए देने होंगे 976 रुपये

Wed, 31 Jan 2024 02:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 31 Jan 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
To go from Muzaffarnagar to Ayodhya, you will have to pay Rs 976.
- 18 घंटे में मुजफ्फरनगर से अयोध्या पहुंचाएगी रोडवेज की बस
विज्ञापन

- बुधवार को तीस दर्शनार्थियों का पहला जत्था अयोध्या के लिए रवाना होगा
संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या के लिए भगवान राम के दर्शनार्थियों का जिले से जाना शुरू हो गया है। बुधवार को तीस दर्शनार्थियों का पहला जत्था अयोध्या के लिए रवाना होगा। इन दर्शनार्थियों ने रोडवेज बस में अपने टिकट बुक कराए हैं। परिवहन निगम ने भी विशेष व्यवस्था की है। अयोध्या के 18 घंटे के सफर के लिए यात्रियों को 976 रुपये देने होंगे।

22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न हुआ है। इस दौरान दर्शनार्थियों के भारी संख्या में पहुंचने की संभावना के चलते शासन ने परिवहन निगम को भी तैयारी करने के आदेश जारी किए थे। बुधवार को दर्शनार्थियों का पहला जत्था अयोध्या के लिए रवाना होगा। दर्शनार्थियों के लिए 10 बसों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन



यह रहेगा रूट

मुजफ्फरनगर से दोपहर दो बजे पहली बार तीस दर्शनार्थियों के जत्थे को लेकर रोडवेज बस बुधवार को रवाना होगी। मुजफ्फरनगर से बिजनौर, नूरपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी, फैजाबाद से होकर अयोध्या पहुंचेगी। 18 घंटे के इस सफर का किराया 976 रुपये होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



--- कोट

अयोध्या जाने वाले यात्रियों का पहला जत्था बुधवार दोपहर में रवाना होगा। अयोध्या जाने वाले दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम मुजफ्फर नगर डिपो ने विशेष व्यवस्था की हुई है - राज कुमार तोमर, केंद्र प्रभारी, मुजफ्फरनगर डिपो परिवहन निगम।



दो फरवरी को जाएंगी बसें
मुजफ्फरनगर। अयोध्या में भगवान राम के दर्शन करने की व्यवस्था भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के लिए कर रही है। जिले के प्रत्येक बूथ से तीन कार्यकर्ताओं का चयन किया गया है। मंडल स्तर पर बसों की व्यवस्था की गई है। दो फरवरी को जनपद से अयोध्या के लिए एक साथ 120 बसें कूच करेंगी। इन बसों में जनपद के छह हजार कार्यकर्ता एक साथ अयोध्या जाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ सुधीर सैनी ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed