फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   To avenge the insult, the neighbor woman had murdered the child.

Muzaffarnagar News: मोरना/ककरौली - अपमान का बदला लेने के लिए की थी बालक की हत्या

Sun, 19 Nov 2023 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 19 Nov 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
To avenge the insult, the neighbor woman had murdered the child.
ककरौली पुलिस हिरासत में तेवड़ा निवासी हत्यारोपी महिला आसिफ़ा। स्रोत- पुलिस
- गांव तेवड़ा में पांच वर्षीय अरसलान की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा
विज्ञापन

- पड़ोस में रहने वाली महिला को किया गिरफ्तार, बालक की चप्पल और टोपा बरामद
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी

मोरना/ककरौली (मुजफ्फरनगर)। गांव तेवड़ा में पांच वर्षीय बालक अरसलान की हत्या पड़ोसी महिला ने अपमान का बदला लेने के लिए की थी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर मृतक की चप्पल, टोपा आदि बरामद किया है। आरोपी महिला का चालान कर दिया गया है।

एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि गांव तेवड़ा निवासी आसिफा पत्नी गय्यूर मोहल्ला पठानान की रहने वाली है। 11 नवंबर को वह पड़ोसी महिला दानिस्ता के घर आई, जहां दानिस्ता ने डांट फटकार कर आसिफा को घर से भगा दिया। अपमानित हुई आसिफा को दानिस्ता का पांच वर्षीय बेटा अरसलान गली में उसकी बेटी के साथ खेलते हुए मिला। जिसे वह अपने घर ले गई। महिला ने बालक को दिन भर अपने घर में छुपाए रखा। शाम को कपड़े की रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को प्लास्टिक के बोरे में बंद करके रख दिया था। जिसे बाद में तालाब किनारे फेंक दिया था। हत्यारोपी महिला को अपहरण कर हत्या के मामले में गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

मामूली खटपट के चलते हत्या की
एसपी देहात ने बताया कि हत्यारोपी महिला बालक अरसलान के परिवार की पड़ोसी है। गिरफ्तार महिला की बालक अरसलान की मां से खटपट चली आ रही थी। वह रोजाना किसी न किसी बात को लेकर बालक की मां से झगड़ती थी। इसी रंजिश में हत्या की गई। हत्याकांड का खुलासा करने पर एसएसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोरे में मिले सरसों के तूड़ से खुला राज
मोरना /ककरौली। बच्चे की हत्या के मामले में पुलिस ने पठानान मोहल्ले में सभी बारह घरों की तलाशी ली थी। शव में दुर्गंध होने के कारण पकड़े जाने के डर से आसिफा रात भर सो नहीं पाई थी। पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण उसने अरसलान के शव को सरसों के तूड़ वाले बोरे में छिपाकर रखा। पशुओं की कूंड के नीचे गड्ढा खोदकर बालक को दबाने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सकी। इसके बाद शव को बोरे में रख कर घर में रखे कच्छे के कपड़े के टुकड़े से बोरा बांधकर तालाब के किनारे फेंक दिया। शव बरामदगी के दौरान बोरे से तूड़ मिला और आसिफा के घर तूड़ रखे मिले तो इससे राज खुल गया।


बेटे से बोली-पिता को मत बताना
पुलिस ने बताया कि हत्यारोपी महिला के चार संतानें हैं। दस वर्षीय मोहम्मद अली, आठ वर्षीय अहमद अली, सात वर्षीय अबु तलहा और पांच वर्षीय सुबहान है। उसका पति गय्यूर मजदूरी करता है। अरसलान की हत्या करते हुए आसिफा को बड़े बेटे ने देख लिया था। बेटे के पूछने पर आसिफा ने कहा था कि अपने पिता को मत बताना।


हत्यारोपी को मिले फांसी की सजा

अरसलान के पिता शहजाद ने कहा कि आरोपी महिला को फांसी की सजा मिले। अल्लाह उसे माफ न करे। शहजाद की पत्नी दानिस्ता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। अरसलान के भाई बहनों के भी अभी तक आंसू सूख नहीं पा रहे हैं। गांव तेवड़ा के मोहल्ला पठानान में बारह घर हैं, जो एक दूसरे के बेहद करीब हैं। हत्यारोपी महिला की अरसलान के परिजनों के साथ दूर की रिश्तेदारी भी है। इसके बाद भी यह वारदात की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed