{"_id":"580fb0434f1c1bcc75bc3784","slug":"titavi-get-started-picketing-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"तितावी मिल पर किसानों का धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तितावी मिल पर किसानों का धरना शुरू
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 26 Oct 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
तितावी मिल पर धरना देते किसान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तितावी में भारतीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह के नेतृत्व में बकाया गन्ना भुगतान न होने से नाराज किसानों ने तितावी मिल में धरना दिया ।
ठाकुर पूरण सिंह ने कहा कि भुगतान न होना गंभीर समस्या है और सरासर बेईमानी है। जब तक भुगतान नहीं होता तब तक बेमियादी धरना जारी रहेगा। सभी तौल कांटे उखाड़कर फेंक दिए जाएंगे। मिल मालिक दीपावली मना रहा है और किसान बिना भुगतान न होने से अंधकार में है।
धरने के आए एसडीएम सदर, सीओ फुगाना अरुण कुमार और मिल प्रशासन के बीच कोई सहमति नहीं हो पाई। पूरण सिंह ने एलान किया कि धरना जब तक रहेगा, जब तक मिल किसानों का बकाया भुगतान नहीं करेगा। धरने में प्रदीप सैनी, ठाकुर जितेंद्र, विशाल, राजा, प्रदीप, सूरजमल, रवींद्र, सुक्का, विक्रम, कमाल, प्रवीण, विकास ठाकुर आदि शामिल रहे। अध्यक्षता मकसूद कुल्हेड़ी एवं संचालन डॉ. सुधीर ने किया।
विज्ञापन
कोल्हू कनेक्शन राशि 80 हजार मंजूर नहीं : टिकैत
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि चीनी मिल मालिकों से मिलकर विद्युत विभाग खांडसारी उद्योग की कमर तोड़ रहा है। जिसका खामियाजा किसानों को भुगतन पड़ रहा हैं। चीनी मिलों के समय से भुगतान नहीं करने से छोटे किसान कोल्हू, क्रेशर पर औने-पौने दामों में अपना गन्ना डालने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। टिकैत ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इस वर्ष कोल्हू के लिए अस्थाई कनेक्शन की राशि बढ़ाकर 80 हजार रुपये कर दी गई हैं।
इतनी बड़ी राशि एकमुश्त जमा करना कोल्हू मालिकों के लिए सम्भव नहीं हैं। यह राशि अग्रिम धनराशि है, अंतिम नहीं हैं। यदि किसी कोल्हू की खपत ज्यादा है तो हर महीने बिल लिया जा सकता हैं। टिकैत ने यह मुद्दा 14 अक्टूबर को मुख्यमंत्री से हुई वार्ता में भी उठाया था, जिसे मुख्यमंत्री द्वारा कम करने का आश्वासन दिया गया था। इस संबंध में प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय अग्रवाल को भी पत्र लिखकर अवगत कराया गया है।
टिकैत ने कहा कि नियमानुसार किसान को अपना गन्ना पेराई करने के लिए अलग से कनेक्शन लेने की आवश्यकता नहीं है। विद्युत विभाग की टीमें गलत तरीके से छापेमारी कर किसानों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करा रही हैं। भाकियू इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। कनेक्शन की अग्रिम धनराशि पिछले साल के बराबर ही ली जाए, अन्यथा भाकियू 28 अक्टूबर से बिजली विभाग के मेरठ स्थित ऊर्जा भवन पर तालाबन्दी की जाएगी।