फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tire burst tanker overturned, six thousand liters of diesel spilled on the road

Muzaffarnagar News: टायर फटने से टैंकर पलटा, सड़क पर बह गया छह हजार लीटर डीजल

Wed, 05 Apr 2023 06:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 06:09 PM IST
विज्ञापन
Tire burst tanker overturned, six thousand liters of diesel spilled on the road
- नजीबाबाद से मुजफ्फरनगर लाया जा रहा था भारत पेट्रोलियम कंपनी का टैंकर
विज्ञापन

- दिल्ली-पौढ़ी राजमार्ग पर ईंट भट्टे के समीप हुआ हादसा, टैंकर चालक घायल
- डीजल भरने के लिए झपट पड़े लोग, पुलिस के रोकने से भी नहीं माने

संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग स्थित भट्टे के समीप बिजनौर की ओर से आ रहा डीजल से भरा टैंकर टायर फटने के कारण पलट गया। हादसे से लगभग छह हजार लीटर डीजल सड़क पर बह गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और केन, बोतल और अन्य बर्तनों में भरने के लिए धक्का-मुक्की हुई। हादसे में टैंकर चालक घायल हुआ है।
बिजनौर के नजीबाबाद निवासी चालक सोमप्रकाश बुधवार को भारत पेट्रोलियम का डीजल से भरा टैंकर लेकर मुजफ्फरनगर के लिए चला था। दोपहर साढ़े 12 बजे दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग स्थित भट्टे के समीप अचानक टैंकर का टायर फट गया। इससे अनियंत्रित होकर टैंकर सड़क किनारे पलट गया और उसमें भरा डीजल सड़क पर बहने लगा। चालक भी घायल हो गया। कुछ ही देर में सारा डीजल सड़क पर बह गया।
विज्ञापन

आसपास के लोग केन, बोतल और अन्य बर्तन लेकर मौके पर पहुंच गए और डीजल एकत्रित करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों में धक्का मुक्की भी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। कई घंटे तक लोग डीजल समेटने में लगे रहे। चालक सोमप्रकाश ने बताया कि टैंकर में करीब छह हजार लीटर डीजल था, जो सड़क पर बह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे से सड़क पर लग गया जाम
टैंकर पलट जाने के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से टैंकर को सीधा कराकर यातायात सुचारु कराया। करीब पौने एक घंटे तक जाम की स्थिति रही। पुलिस ने दुर्घटना में घायल टैंकर चालक सोमप्रकाश को भी उपचार दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed