फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Timely waste disposal instructions

समयबद्ध कूड़ा निस्तारण के दिए निर्देश

Sun, 12 Jul 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Timely waste disposal instructions
नगर में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करती चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए नगर पालिका ने शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया। लॉकडाउन के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल और ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने सफाई कार्य का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

चेयरपर्सन ने राजकीय इंटर कॉलेज के सामने, शकुंतलम के सामने, अस्पताल के सामने, रामपुरी गेट के सामने, सिटी सेंटर के सामने व आर्य समाज रोड पर निर्मित कूड़ा डलावघर का निरीक्षण किया। पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रतिदिन समयबद्ध कूड़ा निस्तारण कराते हुए डलावघरों पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराएं। पालिका अध्यक्ष ने आर्य समाज रोड पर कूड़ा निस्तारण कराने के बाद ब्लीचिंग का छिड़काव कराया। इसके बाद गांधी कॉलोनी में संकीर्ण स्थल पर नाले की सफाई का निरीक्षण किया गया। बाद में कमला नेहरू वाटिका में पहुंची। वहां सफाई के उपकरण छोटे ट्रैक्टर-ट्राली एवं टिपर को तत्काल प्रभाव से सफाई कार्य पर लगाने और सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी वाटिका कर्मी किसी भी अधिकारी के घर में कार्य नहीं करेगा। ऐसी स्थिति पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी का वेतन रोक दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. रविंद्र सिंह राठी, सफाई निरीक्षक उमाकांत शर्मा, संजय पुंडीर, अरविंद धनकर, हनीपाल, सलेक चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed