फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Time Bomb demand in Delhi: Javed dealt in 50k make four time bomb, IB searchs Imrana

Time Bomb: जावेद को 50 हजार में मिला था बम बनाने ऑर्डर, अब इमराना की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश

Sat, 17 Feb 2024 02:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 17 Feb 2024 02:45 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में शहर कोतवाली क्षेत्र से एसटीएफ की टीम के चार टाइम बम बरामद किए। वहीं एसटीएफ की पूछताछ में आरोपी जावेद ने कई बड़े खुलासे किए हैं। उसने बताया कि चार बम बनाने के लिए इमराना ने उससे 50 हजार में डील की थी।

विज्ञापन
Time Bomb demand in Delhi: Javed dealt in 50k make four time bomb, IB searchs Imrana
टाइम बम बरामद, जावेद गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में खालापार इलाके से चार टाइम बम बरामद होने के बाद से आतंकी साजिश की सुगबुगाहट तेज हो गई है। टाइम बम के जरिए चुनाव के दौरान दिल्ली एनसीआर के इलाको को दहलाने की बड़ी साजिश का एसटीएफ ने शुक्रवार को पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने आरोपी जावेद को गिरफ्तार कर घंटों पूछताछ की, जिसमें उसने बताया कि इमराना के कहने पर उसने ये चार बम बनाए थे। पूछताछ में जावेद ने कई और भी खुलासे किए हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन

Time Bomb demand in Delhi: Javed dealt in 50k make four time bomb, IB searchs Imrana
टाइम बम, बम निरोधक दस्ता - फोटो : Amar Ujala
शामली की इमराना को ढूंढ रहा खुफिया विभाग
एसटीएफ टीम के अनुसार, जावेद ने वर्तमान में प्रेमपुरी में रहने वाली बंतीखेड़ा शामली की मूल निवासी परिचित महिला इमराना के कहने पर टाइमर बोतल बम बनाए थे। इसके लिए उसने गन पाउडर-999, लोहे की छोटी गोलियां, रूई, पीओपी आदि का बम बनाने में प्रयोग किया। उसने डॉक्टरों से ग्लूकोज की बोतलें और साइकिल की दुकानों से आयरन की गोलियां और घड़ी की दुकानों से घड़ी की मशीनें खरीदी थीं। अब खुफिया विभाग इमराना की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रहा है।
 

Time Bomb demand in Delhi: Javed dealt in 50k make four time bomb, IB searchs Imrana
आरोपी जावेद को लेकर जाती STF व बरामद टाइम बम - फोटो : Amar Ujala
50 हजार में इमराना से हुई डील, 10 मिले थे एडवांस
जावेद ने बताया कि टाइम बम बनाने के लिए उसकी शामली निवासी इमराना से 50 हजार में डील हुई थी।इमराना ने बोतल बम तैयार करने के लिए उसे 10 हजार रुपये पहले दिए थे और बम की डिलीवरी के समय 40 हजार रुपये बाद में देने को कहा था। जावेद तैयार आईईडी बम को इमराना को देने आया था। बोतल बम आईईडी बनाने के संबंध में उसने बताया कि उसका चाचा अर्शी पुत्र खलील के घर बम बनाता था। बम बनाने के लिए कुछ जानकारी उसने यू ट्यूब और इंटरनेट से भी ली थी।
 
विज्ञापन

Time Bomb demand in Delhi: Javed dealt in 50k make four time bomb, IB searchs Imrana
मुजफ्फरनगर के खालापार में चार टाइम बम मिले। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली मैं बैठे आका ने इमराना को दिया था बम बनवाने का ऑर्डर
बोतल बम के जरिए लोकसभा चुनाव के आसपास दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों को दहलाने की साजिश थी। जांच में सामने आया कि दिल्ली के किसी शख्स ने ही इमराना को बम तैयार कराने के ऑर्डर दिए थे। जानकारी में आए तथ्यों की पुलिस पुष्टि करने में जुटी है। इमराना की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी जावेद ने यह भी जानकारी दी है कि ऑनलाइन डिमांड पर बम बनाए जाते थे। शातिर इमराना तंत्र-मंत्र की क्रियाएं भी करती है। जावेद का परिवार भी इमराना को लगभग बीस वर्ष से जानता है। ऐसे में जावेद का भी उसके पास आना- जाना लगा रहता था।

 

Time Bomb demand in Delhi: Javed dealt in 50k make four time bomb, IB searchs Imrana
जावेद गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
पचास लाख कीमत का प्लॉट देख रहे थे जावेद और इमराना
इमराना के संपर्क में रहने वाला जावेद करीब पचास लाख रुपये की कीमत वाला प्लॉट खरीदने के प्रयास में जुटा था। हाल ही में उसने एक दो प्लाट देखे भी थे। आशंका जताई जा रही थी कि दोनों प्लॉट में घर बनाकर बम बनाने का सुरक्षित ठिकाना बनाना चाहते थे।

 

Time Bomb demand in Delhi: Javed dealt in 50k make four time bomb, IB searchs Imrana
जावेद की चाची - फोटो : Amar Ujala
चाची बोली सीधा लड़का जावेद, बम नहीं बनाता, कपड़े बेचता है
टाइमर बोतल बम के साथ गिरफ्तार जावेद रेडीमेड कपड़े बनवाकर बेचने का काम करता था। वह रेडियो भी ठीक करता था और मिमलाना रोड पर चाचा आरिफ के परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था।

किसी को भी उस पर ऐसे धंधे से जुडे होने का शक तक नहीं था, लेकिन अब उसकी गिरफ्तारी के बाद मोहल्ले में सुगबुगाहट ह़ुई है। हालांकि उसकी चाची हुश्न आरा पत्नी आरिफ जावेद को गलत तरह से पकड़ने का आरोप लगा रही हैं। बताया गया कि जावेद का चाचा आरिफ पटियाला में कपड़े बेचने का काम करता है। जावेद भी रेडिमेड कपड़े बनवा कर पैठ में बेचने का काम करता था। उसकी चाची ने कहा कि रात में पुलिस घर आई थी। जावेद बम नहीं बनाता था। वह कक्षा आठ तक पढ़ा हुआ है। रात में साढ़े दस बजे उससे बात हुई थी। उसके बाद से उसके साथ बात नहीं हुई।
 

Time Bomb demand in Delhi: Javed dealt in 50k make four time bomb, IB searchs Imrana
टाइम बम के साथ आरोपी जावेद गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

पिता ने नेपाल निवासी महिला से की थी शादी
जावेद के पिता जरीफ ने घूमने जाने के दौरान नेपाल निवासी नीतू से शादी की थी, जो नेपाल के लजीम पार्ट, खरसानी ताल, काठमांडू की रहने वाली है। उसका एक भाई परवेज अमेरिका के न्यूयॉर्क में एमसीआर शॉपिंग स्टोर में काम करता है। बहन की भी नेपाल में शादी हुई थी। बहनाेई सउदी अरब में कारोबार करता है। जावेद ने नर्सरी से कक्षा सात तक की पढ़ाई नेपाल में की। इसके बाद वह अपने दादा के घर मुजफ्फरनगर आ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed