{"_id":"68e2dbcd926c352382011e11","slug":"tikaits-birth-anniversary-will-be-celebrated-today-as-awakening-day-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1035-155848-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: जागृति दिवस के रूप में आज मनेगी टिकैत की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: जागृति दिवस के रूप में आज मनेगी टिकैत की जयंती
विज्ञापन
सिसौली। किसान मसीहा दिवंगत भाकियू अध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती सोमवार को किसान जागृति दिवस के रूप में मनाई जाएगी। आसपास के जिलों से पहुंचने वाले किसान शामिल होंगे। हवन के बाद श्रद्धांजलि सभा होगी।
किसान भवन पर मुख्य कार्यक्रम होगा। भाकियू के युवा नेता गौरव टिकैत ने बताया कि हवन में आसपास के जिलों के किसान शामिल होंगे। इसके बाद परिसर में ही श्रद्धांजलि सभा होगी। इसमें भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत, भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत शामिल होंगे। विभिन्न संगठनों और राजनीतिक दलों से जुड़े लोग भी श्रद्धांजलि देंगे। किसानों को जल, जंगल और जमीन बचाने का संकल्प दिलाया जाएगा। पर्यावरण बचाने के लिए भी किसानों को जागरूक किया जाएगा। भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने बताया कि बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे।
आठ अक्तूबर को एसएसपी कार्यालय पर होगी पंचायत : बुढ़ाना। भाकियू के नगर अध्यक्ष इसरार के आवास पर रविवार को कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। जिला उपाध्यक्ष अनुज बालियान ने बताया कि सोमवार को बाबा महेंद्र सिंह टिकैत का जन्मदिन मनाया जाएगा। इसके अलावा आठ अक्तूबर को एसएसपी कार्यालय पर पंचायत भी प्रस्तावित है। बुढ़ाना ब्लॉक के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाग लेंगे। जिला उपाध्यक्ष अनुज बालियान, तहसील अध्यक्ष संजीव पंवार, सुधीर सहरावत, इसरार, विकास त्यागी, यासीन मौजूद रहे। अध्यक्षता राजबीर सिंह और संचालन विकास त्यागी ने किया।र