{"_id":"62fd142d823ee2796b7eeffb","slug":"tikait-said-in-panchayat-in-muzaffarnagar-that-shrikant-tyagi-should-be-released-unconditionally","type":"story","status":"publish","title_hn":"BKU News: पंचायत में टिकैत बोले, श्रीकांत त्यागी को बिना शर्त रिहा किया जाए, कही ये बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BKU News: पंचायत में टिकैत बोले, श्रीकांत त्यागी को बिना शर्त रिहा किया जाए, कही ये बड़ी बात
Wed, 17 Aug 2022 09:45 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 17 Aug 2022 09:45 PM IST
सार
टिकैत ने बड़ा बयान दिया है। टिकैत ने कहा कि श्रीकांत त्यागी को बिना शर्त रिहा किया जाए। उन्होंने कहा कि 21 अगस्त को नोएडा की महापंचायत में हम भी न्याय के लिए जाएंगे।
विज्ञापन
नरेश टिकैत।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि नोएडा के श्रीकांत त्यागी को बिना शर्त रिहा किया जाए। त्यागी समाज के लोग देशभक्त हैं, शिक्षित हैं। प्रकरण को बातचीत के माध्यम से सुलझाया जा सकता था। 21 अगस्त को नोएडा में होने वाली महापंचायत में वह भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में चीनी मिल पर आयोजित पंचायत में शामिल होने पहुंचे भाकियू अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि श्रीकांत त्यागी पर आरोप के बाद सरकार ने गैंगस्टर लगाकर उसे 25 हजार का इनामी बना दिया। यह प्रकरण बातचीत के माध्यम से भी सुलझाया जा सकता था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि श्रीकांत त्यागी से गैंगस्टर हटाए और उसे बिना शर्त रिहा करे। महिला के आरोपों की जांच सरकार को निष्पक्ष एजेंसी से करानी चाहिए। त्यागी समाज हमेशा भारतीय किसान यूनियन में डटकर रहा है। समाज ने किसानों के हर मोर्चे पर साथ दिया है, हम उनके साथ हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कौन थी शाइना: कब्रिस्तान के पास मिली थी सिर कटी लाश, पहचान हुई तो खुले खौफनाक राज, अफसर भी हैरान
उन्होंने कहा कि 21 अगस्त को नोएडा की महापंचायत में हम भी न्याय के लिए जाएंगे। त्यागी समाज ने यह पंचायत समाज की गरिमा के लिए बुलाई है।