फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three youths killed, one injured in road accidents

Muzaffarnagar News: सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत, एक घायल

Sat, 01 Nov 2025 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 01 Nov 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Three youths killed, one injured in road accidents
चरथावल। बिरालसी क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई। बिरालसी में नीलगाय के टकराने से कस्बे के स्कूटी सवार दो युवकों की जान गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे कस्बे के शेखजादगान गर्बी निवासी जुनैद (27) अपने साथी नाहिद (30) के साथ थानाभवन की तरफ जा रहा था। बिरालसी चौकी से करीब 300 मीटर पहले अचानक एक नील गाय दुपहिया वाहन के सामने आ गई। अचानक संतुलन बिगड़ने से स्कूटी पलट गई। वाहन से गिरकर दोनों युवक गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने उन्हें सीएचसी चरथावल भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने जुनैद को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे साथी नाहिद को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। नाजुक हालत में उपचार के लिए मुजफ्फरनगर के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान देर शाम उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव को कस्बे में लाया गए। दोनों युवक घरेलू कार्य करते थे। पूरा परिवार गमजदा है। नगर पंचायत चेयरमैन इस्लामुद्दीन त्यागी ने बताया हादसा अचानक नीलगाय के टकराने से हुआ है। इसी वजह से दोनों मृतकों के परिजनों ने कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की। शवों को बिना पोस्टमार्टम कराए सुपुर्दगी में लिया गया।
----
बलवाखेड़ी-जड़ौदा मार्ग पर हादसे में युवक की मौत
चरथावल। बृहस्पतिवार रात को अज्ञात वाहन के टकराने से जनपद सहारनपुर के थाना नांगल के गांव नैनसोब निवासी संजय (37) पुत्र ओम सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। युवक नहर पटरी के रास्ते से बाइक पर रिश्तेदारी में आ रहा था। रात के अंधेरे में बलवाखेड़ी और जड़ौदा पांडा के बीच अज्ञात वाहन से हादसा घटित हुआ। परिजनों ने अज्ञात वाहन के विरुद्ध मुकदमा कायम कराया है। संवाद

-----
वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्री घायल

पुरकाजी। क्षेत्र के गांव शकरपुर निवासी 60 वर्षीय कृष्णपाल शुक्रवार दोपहर अपनी 28 वर्षीय पुत्री नेहा के साथ बाइक से रोहाना से दवाई लेकर वापस अपने घर लौट रहा था। जब वह दिल्ली देहरादून हाइवे पर जियो पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ,तभी पीछे से तेज गति से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। पिता-पुत्री दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उपचार देकर कृष्णपाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed