फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three wheeler owners will not get the benefit of housing scheme

Muzaffarnagar News: तिपहिया वाहन वालों को नहीं मिलेगा आवास योजना का लाभ

Tue, 03 Sep 2024 04:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Three wheeler owners will not get the benefit of housing scheme
मुजफ्फरनगर। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की संशोधित पात्रता के विषय में गोष्ठी कराकर ग्रामीणों को जानकारी दें। पात्रता और अपात्रता की शर्तेां की जानकारी भी दी जाए। तिपहिया और चुपहिया वाहन वाले योजना की पात्रता के दायरे में नहीं आएंगे। ऑनलाइन सर्वे के साथ-साथ ऑफ लाइन सर्वे प्रपत्र भी भरे जाएंगे।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में बैठक के दौरान डीएम ने पीएमएवाई-जी सर्वे 2024 उन्मुखीकरण की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंचायत के सार्वजनिक स्थलों पर पात्रता और अपात्रता के मानकों को लिखवाया जाए। प्रत्येक ग्राम पंचायत में तीन दिन पूर्व बैठक के संबंध में नोटिस जारी त करते हुए मुनादी कराकर प्रचार-प्रसार किया जाए। प्रत्येक गांव और विकास खंड स्तर की बैठक कर लोगों को जागरूक करें।
विज्ञापन

पंचायत सचिव की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लाभार्थी चयन-2024 रजिस्टर बनाया जाएगा। चयन से जुड़ी प्रत्येक पहलू की जानकारी इस रजिस्टर में दर्ज की जाएगी। सीडीओ संदीप भागिया, परियोजना निदेशक मत्स्यनाथ त्रिवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed