फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three vicious holding

नीली बत्ती वाली कार के शातिर धरे

Tue, 22 Dec 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 22 Dec 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
Three vicious holding
मुजफ्फरनगर के खतौली के कई पेट्रोल पंप से पेट्रोल डलवा कर बिना पैसे देकर भाग जाने वाले नीली बत्ती लगी स्विफ्ट डिजायर कार के चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। दादरी गांव से पुलिस ने कार के मालिक और एक अन्य को भी गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह कार मेरठ के कस्टम विभाग ने किराये पर ले रखी है। एसएसपी केबी सिंह ने भी थाना मंसूरपुर पहुंच कर पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की।
विज्ञापन


खतौली के पालीवाल, मानसरोवर, मित्तल और बालाजी पेट्रोल पंपों से पंद्रह दिनों में एक नीली बत्ती लगी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी का चालक हजारों रुपयों को तेल डलवा कर बिना पैसे दिए भाग निकलता था। पुलिस को इस नीली बत्ती लगी गाड़ी की काफी दिनों से तलाश थी। सोमवार की सुबह नीली बत्ती लगी कार मंसूरपुर में नावला कोठी के पास स्थित पेट्रोल पंप पर आकर रुकी। चालक ने कार में 1800 रुपयों का तेल डलवाया।
विज्ञापन


तेल डलवाने के बाद चालक बिना पैसे दिए कार को लेकर भाग निकला। सेल्समैन ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस ने कार का पीछा किया तो दादरी में एक मकान के बाहर यह नीली बत्ती की कार खड़ी मिल गई। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक सचिन और उसके मालिक राजू समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सुबह करीब 9.30 बजे एसएसपी केबी सिंह भी थाने में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार मालिक राजू ने बताया कि उसकी गाड़ी मेरठ के कस्टम विभाग में किराए पर लगा रखी है, जिसको चालक सचिन चलाता है। उधर, नीली बत्ती लगी कार के पकड़े जाने की खबर मिलने पर खतौली के पेट्रोल पंप मालिक भी मंसूरपुर थाने पहुंच गए। पुलिस पकड़े गए लोगों से गहनता से पूछताछ करने में लगी है।


मुकदमा दर्ज होगा ः मंसूरपुर। सीओ डीके मित्तल का कहना है कि गाड़ी मालिक राजू ने कस्टम विभाग में गाड़ी किराए पर लगाने की बात स्वीकार की। इसकी कस्टम विभाग मेरठ से जांच पड़ताल कराई जाएगी। जांच में मामला झूठा निकलने पर गाड़ी मालिक व चालक सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इसके अलावा खतौली के चार पेट्रोल मालिकों की ओर से मुकदमा दर्ज होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed