फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three vehicle thieves arrested in encounter

Muzaffarnagar News: मुठभेड़ में तीन वाहन चोर गिरफ्तार

Thu, 19 Jan 2023 06:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 06:42 PM IST
विज्ञापन
Three vehicle thieves arrested in encounter
चोरी की गई ट्राली और घटना में प्रयोग ट्रैक्टर के अलावा अवैध असलहा बरामद
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की गई ट्राली और घटना में प्रयोग ट्रैक्टर के अलावा अवैध असलहा बरामद किया है।
इंस्पेक्टर बृृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि विज्ञाना श्मशान घाट के पास हुई मुठभेड़ में तीनों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में मोहम्मद उर्फ लोटा निवासी गांव मंदवाड़ा, रामू उर्फ नितिन निवासी गांव लुहसाना और मेरठ जनपद के सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पांचली बुजुर्ग निवासी आरिफ है। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों वाहन चोरों का चालान कर दिया।
विज्ञापन


तीन वांछित गिरफ्तार
बुढ़ाना। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर गांव जौला निवासी वारंटी अभियुक्त जाकिर को उसके घर से गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश न होने पर जाकिर के खिलाफ वारंट जारी किया गया था। दूसरी घटना में पुलिस ने गांव राजपुर-छाजपुर निवासी धीरज को जौला नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि धीरज किसी मुकदमे में वांछित चल रहा था। फुगाना पुलिस ने जनपद हाथरस के रहने वाले वांछित अभियुक्त रणजीत को मेरठ-करनाल हाईवे पर बायवाला पुलिस चौकी के पास से गिरफ्तार किया। रणजीत चोरी के एक मामले में वांछित चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed