{"_id":"665e32649c97932bb70fb4d4","slug":"three-thousand-policemen-will-be-deployed-at-the-counting-place-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-123533-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मतगणना स्थल पर तैनात रहेंगे तीन हजार पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मतगणना स्थल पर तैनात रहेंगे तीन हजार पुलिसकर्मी
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा रहेगा। तीन हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी और एसएसपी अभिषेक सिंह ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि मतगणना स्थल के आसपास भीड़ इकट्ठी न होने दें। विजयी प्रत्याशी के जुलूस पर प्रतिबंध रहेगा।
कूकड़ा मंडी स्थल पर डीएम व एसएसपी ने पीएसी, सीआरपीएफ व अर्धसैनिक बलों व उनके अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने कहा कि मतगणना स्थल, स्ट्रांग रूम पर सतर्कता बरतें। मतगणना ड्यूटी एक अति महत्वपूर्ण ड्यूटी है। इसमें लापरवाही न बरतें। मतगणना का परिणाम घोषित होने के बाद विजय जुलूस न निकलने दिया जाए।
डीएम ने कहा कि समय से ड्यूटी पर पहुंचें। सभी अधिकारियों के नंबर अपने पास रखें। सभी कर्मचारी ड्यूटी के दौरान अनुशासन, संयम व अच्छा आचरण रखें।
एसएसपी ने कहा कि मतगणना स्थल पर प्रशासन से जारी फोटोयुक्त पहचान पत्र धारक व्यक्ति व एजेंट को ही अन्दर प्रवेश करने दिया जाए। चुनाव आयोग से प्रतिबंधित वस्तु मतगणना स्थल पर न जाने दें। मतगणना सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में की जाएगी। विशेष स्थिति के लिए मोबाइल पार्टी, क्यूआरटी आदि टीम बनाई है।
विज्ञापन
--
डॉक्टर से संपर्क करे-
बढ़ती गर्मी व हीट वेव के दृष्टिगत मतगणना स्थल पर पर्याप्त ठंडे पानी व हेल्थ कैम्प की व्यवस्था की गई है। पानी पीते रहें। यदि तबीयत खराब होती है तो तत्काल हेल्थ कैम्प मेंं डॉक्टर से संपर्क करें।
-- -- -- -- -
यह रहेगा सुरक्षा घेरा
एएसपी-4
सीओ-9
इंस्पेक्टर-45
दरोगा-234
दीवान व सिपाही-1602
होमगार्ड-600
पीएसी- तीन कंपनी
आइटीबीपी फोर्स-दो कंपनी
सीआरपीएफ-एक प्लाटून