फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three students selected for Inspire Award

तीन विद्यार्थियों का इंस्पायर अवार्ड के लिए चयन

Wed, 19 Jan 2022 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Three students selected for Inspire Award
मंसूरपुर के इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित एमडीएस विद्या मंदिर के तीन विद्यार्थी। - फोटो : KHATAULI
तीन विद्यार्थियों का इंस्पायर अवार्ड के लिए चयन
विज्ञापन

मंसूरपुर। मिल मंसूरपुर में स्थित एमडीएस विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के तीन विद्यार्थियों के मॉडल को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय नव प्रवर्तन प्रतिष्ठान द्वारा इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित हुए हैं। जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना व वैज्ञानिक प्रतिभा निखारना है। नवाचारी मॉडल तैयार करने के लिए विद्यार्थियों की आर्थिक मदद को लेकर उनके बैंक खाते में 10-10 हजार रुपये स्थानांतरित किए गए हैं।
कॉलेज के प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय ने बताया कि अक्टूबर माह में कक्षा छह के छात्र शगुन कुमार ने स्मार्ट स्पीड ब्रेकर का मॉडल बनाया। जिससे स्पीड ब्रेकर की वजह से होने वाली दुर्घटना से बचा जा सकेगा। कक्षा आठ की आरजू राठी ने अपशिष्ट जल प्रबंधन पर आधारित प्रोजेक्ट बनाया। जिससे प्रदूषित जल से धूल-मिट्टी, प्लास्टिक जैसे पदार्थों को छनित विधि द्वारा अलग करके पौधों के लिए उपयोगी बनाया जा सकेगा। कक्षा नौ के छात्र जशनदीप ने कूड़ा प्रबंधन के लिए स्मार्ट डस्टबिन पर आधारित मॉडल बनाया। इसमें बिना डस्टबिन छुए ही वह खुल व बंद हो जाएगा और संक्रमण का खतरा भी नहीं होगा।
विज्ञापन

तीनों विद्यार्थियों को इंस्पायर अवार्ड में चयनित किया गया है। विद्यार्थी अपने प्रोजेक्ट को जिला प्रदर्शनी में प्रस्तुति करेंगे। कार्यक्रम में कॉलेज के प्रबंधक संदीप कुमार एवं प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय ने सरकार की ओर से भेजे गए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिंह देकर विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस मौके पर अनिल शास्त्री, रेनू चौधरी, राजीव सिरोही आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed